मुंबई-पुणे में रेड जोन से भी ज्यादा सख्त होगा लॉकडाउन, नहीं मिलेगी कई छूट
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया है कि वह मुंबई और पुणे में लॉकडाउन को और सख्ती से लागू करेगी। इन दोनों शहरों में रेड जोन से भी अधिक सख्त लॉकडाउन होगा। इसके अलावा दोनों शहरों के करीबी शहरों में भी सख्त लॉकडाउन को लागू कराया जाएगा। अहम बात यह है कि पूरे देश में जिन इलाकों में रेड जोन है, वहां से भी अधिक कड़ा लॉकडाउन इन शहरों में होगा। मुंबई और पुणे मेट्रोपोलिटन रीजन ने जो गाइडलाइन जारी किया है, यहां सोमवार से कुछ भी खोला नहीं जाएगा। इन दोनों शहरों में सरकारी कार्यालय बहुत ही कम कर्मचारियों के साथ काम करेंगे। सिर्फ पांच फीसदी लोगों को ही आने की अनुमति होगी।

इन शहरों में दो पहिया और चार पहिया गाड़ियों के चलने पर भी पूरी पाबंदी होगी। दूसरे जोन में दो पहिया और चार पहिया गाड़ियों के चलने की अनुमति होगी। दो पहिया गाड़ी पर अकेले व्यक्ति को चलने की अनुमति होगी, जबकि कार में सिर्फ दो लोगों को चलने की आजादी होगी। बता दें कि देश कोरोना वायरस से लगातार जूझ रहा है, भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 39,980 हो गए हैं, इसमें 28,046 एक्टिव केस,1301 लोगों की मौत, और 10,632 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं, वहीं 1 मरीज विदेश जा चुका है, यह जानकारी रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में सामने आई है, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 2644 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और संक्रमण की वजह से 83 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में सामने आने वाले केसों की सर्वाधिक संख्या है।












Click it and Unblock the Notifications