पुणे: श्रीमंत दगदूशेठ हलवाई गणपति में 31 हजार से अधिक महिलाओं ने एक साथ किया अथर्वशीर्ष का पाठ

पुणे: श्रीमंत दगदूशेठ हलवाई गणपति में 31 हजार से अधिक महिलाओं ने एक साथ किया अथर्वशीर्ष का पाठ

पुणे, 01 सितंबर : महाराष्‍ट्र में गणेश चतुर्थी का पर्व सबसे अधिक धूमधाम से मनाया जाता है। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों के बाद दगडूशेठ हलवाई गणपति पर अथर्वशीर्ष पाठ का आयोजन किया गया। इस पाठ में शहर की 31,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। यह समारोह हर साल ऋषि पंचमी के अवसर पर श्रीमंत दगदूशेठ हलवाई गणपति पर आयोजित किया जाता है और इस वर्ष यह 35 वां वर्ष था।

ganpati

सस्वर पाठ समारोह में शामिल महिलाएं पारंपरिक साड़ी पहनकर सुबह पांच बजे समारोह स्‍थल पर पहुंचीं। श्रीमंत दगदूशेठ हलवाई गणपति के पंडाल के बगल में पूरा रास्ता खचाखच भरा रहा क्योंकि शहर के सभी हिस्सों से महिलाएं बहुप्रतीक्षित समारोह में शामिल होने के लिए सुबह यहां पहुंचीं।

पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल और पुलिस उपायुक्त प्रियंका नारनावरे ने भी गुरुवार को इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि बनकर पहुंची। अनुराधा पौडवाल ने कहा, "सुबह इतनी महिलाओं को इसमें शामिल होते देखना अच्छा लगता है। मैं पहली बार इसमें शामिल होने आई हूं और मुझे लगता है कि बप्पा के प्रति उनकी भक्ति ही उन्हें यहां लाती है।

समारोह में भाग लेने वाली धनकवाड़ी की एक महिला कार्तिकी मंगेश काशीद ने बताया पिछले दो वर्षों से एक महामारी के कारण मुझे अथर्वशीर्ष की याद आई, इस समारोह में शामिल होना अच्छा लगता है। हम प्रार्थना करते हैं कि बप्पा इस महामारी को हमसे दूर रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+