शादी में वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध करने पर महिला को डांडिया खेलने से रोका

महाराष्ट्र के पुणे के भाटनगर में एक महिला को डांडिया खेलने से इसलिए रोका गया, क्योंकि उसने वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध किया था। 23 वर्षीय ऐश्वर्या तमायचीकर ने अपनी शादी के समय कंजरभाट समुदाय में होने वाले वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध किया था।

Dandiya

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के भाटनगर में एक महिला को डांडिया खेलने से इसलिए रोका गया, क्योंकि उसने वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध किया था। 23 वर्षीय ऐश्वर्या तमायचीकर ने अपनी शादी के समय कंजरभाट समुदाय में होने वाले वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध किया था। इसी विरोध के चलते उन्हें नवरात्रि में डांडिया खेलने से मना तक दिया गया। ऐश्वर्या ने इसके खिलाफ पिंपरी-चिंचवड पुलिस स्टेशन में समुदाय के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

समुदाय ने डांडिया खेलने से रोका

समुदाय ने डांडिया खेलने से रोका

पुणे के भाटनगर में जब 23 वर्षीय ऐश्वर्या तमायचीकर डांडिया खेलने गईं, तो समुदाय के लोगों ने इसका विरोध कर उन्हें गरबा खेलने से मना कर दिया। ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध किया था, जिसके कारण उन्हें नवरात्रि डांडिया में शामिल नहीं होने दिया। ऐश्वर्या को ये कहकर डांडिया नहीं खेलने दिया कि उन्होंने वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध कर कंजरभाट समुदाय का नाम बदनाम किया है। उन्होंने इसके खिलाफ समुदाय के 8 लोगों के खिलाफ पिंपरी-चिंचवड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

लोगों को टेस्ट के खिलाफ जागरुक करते हैं विवेक और ऐश्वर्या

लोगों को टेस्ट के खिलाफ जागरुक करते हैं विवेक और ऐश्वर्या

ऐश्वर्या पुणे में कानून की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने 12 मई, 2018 को विवेक तमायचीकर से शादी की थी और शादी के वक्त इस जोड़े ने वर्जिनिटी टेस्ट का जमकर विरोध किया था। कंजरभाट समुदाय से आने वाले इस जोड़े को ऐसा करने पर समाज के बहिष्कार का सामना करना पड़ा था। ऐश्वर्या के पति विवेक तमायचीकर व्हॉट्सऐप ग्रुप और फेसबुक पर 'स्टॉप द वी रिच्युअल' नाम से पेज बनाकर वर्जिनिटी टेस्ट के खिलाफ लोगों को जागरुक करते हैं।

कंजरभाट में आज भी प्रचलित है ये रुढ़िवादी परंपरा

कंजरभाट में आज भी प्रचलित है ये रुढ़िवादी परंपरा

कंजरभाट की वर्जिनिटी परंपरा का विरोध करने पर विवेक पर कथित तौर पर कई हमले भी हो चुके हैं। वर्जिनिटी टेस्ट की परंपरा वैसे तो देश में धीरे-धीरे बंद हो रही है लेकिन महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय कंजरभाट में ये आज भी प्रचलित है। कई युवा लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पिछले 22 सालों से सीने पर कलश रख मां की पूजा कर रहा ये शख्स, भक्ति देख लोग भी हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+