पुलवामा हमला: NIA कोर्ट ने 4 आरोपियों को भेजा 15 दिनों की हिरासत में
नई दिल्ली। जम्मू स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलवाम आतंकी हमले के सिलसिले में गिरफ्तार चार आरोपियों को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। जिन चार आरोपियों के हिरासत में भेजा गया है उनके नाम हैं-शाकीर बशीर, पीर तारिक और उसकी बेटी इंशाजहां, अब्बास राठर, वैज-उल-इस्लाम। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद (जैश) ने जिस आतंकी हमले को अंजाम दिया था। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

हमले के बाद युद्ध की कगार पर पहुंचे भारत-पाक
एनआईए ने 50 साल के तारिक अहमद शाह और उसकी बेटी 23 साल की इंशाजहां को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने जैश के आतंकियों और उनके लोकल कॉन्टैक्ट्स को अपने घर में रखा हुआ था। एनआईए को जैश के आतंकी शाकिर बशीर मागरे से पूछताछ में कई अहम राज हाथ लगे थे। बशीर ने एजेंसी को पूछताछ में कई अहम जानकारियों दी हैं। उसने बताया थाकि हमले के लिए सारी तैयारियां कर ली गई थीं। विस्फोटक और हथियार भी खरीद लिए गए थे। मगर मौसम ने जैश का प्लान चौपट कर दिया। भारी बर्फबारी की वजह से सीआरपीएफ काफिले का मूवमेंट सस्पेंड कर दिया गया था। सीआरपीएफ कॉन्वॉय के जम्मू श्रीनगर हाइवे से गुजरने के लिए आतंकियों ने इंतजार किया था। बशीर इस हमले के सिलसिले में गिरफ्तार होने वाला पहला शख्स है। पुलवामा हमले के बाद भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इसी आतंकी हमले की वजह से भारत और पाकिस्तान पिछले वर्ष युद्ध की कगार पर पहुंच गए थे।












Click it and Unblock the Notifications