Pulwama Attack: 1.56 से 2.94 करोड़ तक का मुआवजा, सरकारी नौकरी, पुलवामा शहीदों के परिजनों को क्या-क्या मिला ?
Pulwama attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले का दर्द आज भी देश के लोगों के दिलों में है। इस काले दिन को देश का कोई भी नागरिक कभी नहीं भूल सकता। इस दिन हमारे देश के 40 जवानों ने अपनी शहादत दी थी।
इस हमले के 6 साल बीत गए लेकिन दर्द आज भी लोगों को जहन में ताजा है। हमले में शहीद हुए जवान के परिवार तो जीवन भर इस दुख को भूल नहीं सकते हैं।लेकिन सरकार ने शहीदों के परिवार को जीवन जीने में कठिनाई ना हो इसके लिए कई तरह से सहायता की।

1.56 करोड़ से 2.94 करोड़ तक का मुआवजा
सरकारी आकड़ो के मुताबिक प्रत्येक शहीद परिवार को लगभग 1.56 करोड़ रुपए से लेकर 2.94 करोड़ तक का मुआवजा दिया गया। इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार के अलावा कई अन्य माध्यमों के जरिए शहीदों के परिवार को सहायता राशि दी गई। वहीं कई राज्यों में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सरकारी नौकरी भी दी गई।
गृह राज्यमंत्री ने संसद में दी जानकारी
17 जुलाई 2019 को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने संसद में बताया था कि पुलवामा हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर्मियों के निकटतम रिश्तेदारों को केंद्रीय अनुग्रह राशि के रूप में 35 लाख रुपये एकमुश्त मुआवजा, ड्यूटी राज्य से अनुग्रह राशि के रूप में 5 लाख रुपये, सीआरपीएफ के जोखिम कोष से 20 लाख रुपये, सीआरपीएफ के केंद्रीय कल्याण कोष से 1.5 लाख रुपये, भारतीय स्टेट बैंक पैरा मिलिट्री सैलरी पैकेज (पीएमएसपी) कवर से 30 लाख रुपये।
'भारत के वीर' पोर्टल' से भी मिली सहायता राशि
इसके अलावा शहीद हुए जवानों के गृह राज्यों से वहां के नियम के मुताबिक अनुग्रह राशि दी गई है।वहीं स्वैच्छिक दानदाताओं ने भी 'भारत के वीर' पोर्टल के माध्यम से योगदान दिया है। इसके अलावा, कुछ राज्यों जैसे गुजरात सरकार ने 10 लाख रुपये, त्रिपुरा सरकार ने 2 लाख रुपये और सिक्किम सरकार ने 3 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि दी है।
14 फरवरी 2019 को क्या हुआ था?
14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) के जवान जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलवामा जिले के लेथापोरा में एक कार काफिले में शामिल एक सैन्य वाहन से टकरा गई। जिसके बाद तेज विस्फोट हुआ और भारत के 40 वीर जवान शहीद हो गए।हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित इस्लामी आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।वहीं इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौर गई।
हमले के कई आरोपी मारे जा चुके हैं
भारत ने हमले के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया लेकिन हमेशा की पाकिस्तान ने हमले की निंदा की और इसमें कोई संबंध होने से इनकार किया।इस हमले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को और खराब कर दिया। वहीं इस मामले की जांच अभी भी जारी है ।सुरक्षाबलों ने हमले के कई आरोपी को मार गिराया है वहीं कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक
पुलवामा हमले के बाद देश भर में गम के साथ गुस्सा भी था। लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों के दवाब के बीच भारतीय वायु सेना( Indian Airforce) ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट (Balakot Airstrike) में घुसकर एयरस्ट्राइक किया। जिसमें 300 से अधिक आतंकी मारे गए।
विंग कामांडर अभिनंदन की भारत वापसी
इस कार्रवाई के दौरान भारत के मिग-21 बाइसन फाइटर जेट ने पाकिस्तान के F-16 जेट को भी मार गिराया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारत का मिग -21 विमान भी क्षतिग्रस्त होकर पाकिस्तान में जा गिरा था और उसमें मौजूद विंग कामांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था।
हालांकि, अभिनंदन को भारत के दवाब के कारण 1 मार्च 2019 को छोड़ दिया। सरकार ने अभिनंदन को उनकी बहादुरी के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications