मुंबई अटैक के मुकाबले पुलवामा के बाद ज्यादा देशों ने भारत को सपोर्ट किया, ये विदेश नीति की सफलता: वीके सिंह

मुंबई अटैक के मुकाबले पुलवामा के बाद पर ज्यादा देशों ने भारत को सपोर्ट किया: वीके सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि पुलवामा में हुए हमले का बदला लिया जाएगा और ये पूरी तरह से प्लान के साथ होगा। सिंह ने सोमवार को कहा, ये भारत तय करेगा कि किस समय और किस जगह इस हमले का बदला लेना है। सिंह ने मुंबई हमले के मुकाबले इस हमले के बाद ज्यादा देशों का समर्थन मिलने की भी बात कहकर अपनी सरकार की पीठ ठोकी है। 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले को लेकर भारत के रुख पर वीके सिंह ने सोमवार को शिमला में ये बातें कहीं।

नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि पुलवामा में हुए हमले का बदला लिया जाएगा और ये पूरी तरह से प्लान के साथ होगा। सिंह ने सोमवार को कहा, ये भारत तय करेगा कि किस समय और किस जगह इस हमले का बदला लेना है। 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले को लेकर भारत के रुख पर वीके सिंह ने सोमवार को शिमला में ये बातें कहीं। वीके सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले ने पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग कर दिया है। 40 से ज्यादा देशों ने हमल को लेकर निंदा की है। ये हमारी विदेश नीति की सफलता को दिखाता है। मुंबई हमले के मुकाबले अब ज्यादा देश हमारे साथ खड़े हैं। वीके सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने हमले को लेकर साफ कर दिया है कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम के रुख से जनता को आभास हो गया है कि किस तरह की बड़ी कार्रवाई सरकार करने जा रही है। सरकार रणनीति बना रही है, जल्द ही इसके परिणाम दिखेंगे। बता दें कि गुरुवार (14 फरवरी) को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 40 जवानों की जान चली गई। ये हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ के 2500 जवानों का काफिला श्रीनगर जा रहा था। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया। .......

वीके सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले ने पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग कर दिया है। 40 से ज्यादा देशों ने हमल को लेकर निंदा की है। मुंबई हमले के मुकाबले अब ज्यादा देश हमारे साथ खड़े हैं, ये हमारी विदेश नीति की सफलता को दिखाता है।

वीके सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने हमले को लेकर साफ कर दिया है कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम के रुख से जनता को आभास हो गया है कि किस तरह की बड़ी कार्रवाई सरकार करने जा रही है। सरकार रणनीति बना रही है, जल्द ही इसके परिणाम दिखेंगे।

बता दें कि गुरुवार (14 फरवरी) को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 40 जवानों की जान चली गई। ये हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ के 2500 जवानों का काफिला श्रीनगर जा रहा था। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+