पुलवामा हमले के बाद विवादित पोस्ट करने वाली महिला टीचर को रेप और जान से मारने की धमकी, लापता

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली टीचर लापता हो गईं हैं। पुलिस ने बताया कि महिला टीचर रविवार की सुबह से ही लापता हो गईं हैं, उन्हे आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था। महिला टीचर पॉप्री बनर्जी ने फेसबुक पर सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बाद पोस्ट किया था। जिसके बाद उनकी आलोचना होने लगी थी। महिला टीचर के फेसबुक पोस्ट के बाद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

pulwama

फेसबुक पर विवादित पोस्ट के बाद महिला टीचर को रेप की और जान से मारने की धमकी मिल रही थी। उन्हें तमाम फेसबुक यूजर्स लगातार धमकी भरे कमेंट कर रहे थे। जिसके बाद से रविवार को महिला टीचर लापता हो गई हैं। बता दें कि शनिवार को कॉलेज से सस्पेंड होने के बाद पॉप्री बनर्जी के खिलाफ सेक्शन 505 और आईटी एक्ट 66 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी के आइकॉन अकेडमी जूनियर कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर के रूप में काम करने वाली पाप्री बनर्जी ने आतंकवादी हमले पर विवादित टिप्पणी की थी।

प्रोफेसर बनर्जी ने 15 फरवरी को अपने एक पोस्ट पर लिखा, 'आतंकवाद इस्लामी हो सकता है, लेकिन कर्म बिल्कुल भारतीय अवधारणा है।' असिस्टेंट प्रोफेसर पपरी जे. बनर्जी ने अपने फेसुबक पोस्ट में लिखा था, '45 युवा बहादुर कल मारे गए। यह कोई जंग नहीं है। उन्हें तो लड़ने का मौका ही नहीं दिया गया। यह उच्च स्तर की कायरना हरकत है। इसने हर भारतीय का दिल तोड़ दिया है। लेकिन, लेकिन, लेकिन, क्या सुरक्षा बलों ने घाटी में यही काम नहीं किया है! आपने उनकी औरतों से बलात्कार किया...आपने उनके बच्चों को अपंग बताया, उनकी हत्या की...आपने उनके मर्दों का वध किया...आपकी मीडिया लगातार उन्हें राक्षस साबित करने पर तुली है... और आपको लगता है कि इसका प्रतिकार नहीं होगा? क्या आप जानते हैं? आतंकवाद इस्लामी हो सकता है, लेकिन कर्म बहुत भारतीय, सनातन अवधारणा है...'।

इसे भी पढ़ें- बीकानेर: 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानी नागरिकों को जिला छोड़ने का आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+