Pulwama Anniversary: राहुल गांधी बोले- शहीदों को कभी नहीं भुला सकते, हम जवाब लेके रहेंगे
नई

राहुल गांधी ने किया शहीदों को याद
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- "पुलवामा के शहीदों को हम कभी भुला नहीं सकते। उनका बलिदान बेकार नहीं जाएगा। उनके परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।- हम जवाब लेके रहेंगे...।"
Recommended Video

प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धाजंलि
इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज के दिन 2019 में पुलवामा में शहीद हुए देश के बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया।"
मोदी ने कहा, "उन जवानों की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय को देश को मजबूत और संपन्न बनाने के लिए प्रेरित करेगा।"

रक्षामंत्री ने भी जताईं संवेदनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आॅफिशियल अकाउंट पर ट्वीट किया, "पुलवामा में 2019 में जान गंवाने वाले CRPF के बहादुर जवानों के बलिदान को यह देश कभी नहीं भूलेगा। मैं उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।"

भारत ने एयरस्ट्राइक कर लिया था बदला
पुलवामा में आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारत ने 26 फरवरी 2019 की रात पाकिस्तान पर नॉन-मिलिट्री आॅपरेशन को अंजाम दिया। भारतीय वायुसेना अपने लड़ाकू विमानों के साथ पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंची और आसमान से हजार किलो के बम आतंकियों की शरणगाह पर गिराए। बमों ने बालाकोट की पहाड़ियों में स्थित आतंकियों के ट्रेनिंग-कैंप को ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि, वहां "जैश ए मोहम्मद" आतंकी संगठन के लड़ाके रहते थे। इस संगठन का सरगना मसूद अजहर है। भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक में मसूद के भी संबंधी मारे गए। मारे गए आतंकियों का आंकड़ा खबरों में 200 से ज्यादा बताया गया।












Click it and Unblock the Notifications