'उसने मुझे अकेले प्राइवेट कमरे में बुलाया था', पूजा खेडकर ने पुणे कलेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप, अब सामने आया सच

Puja Khedkar News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार ( 31 जुलाई) को 2022 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी है। आयोग ने किसी भी भविष्य की परीक्षा में बैठने पर रोक लगा दी है। आयोग ने पाया है कि उन्होंने निर्धारित समय से अधिक बार परीक्षा में शामिल होकर नियमों का उल्लंघन किया है।

इसी दौरान कोर्ट में सुनवाई के बीच में पूजा खेडकर ने पुणे के मौजूदा कलेक्टर सुहास दिवसे (Pune district Collector Suhas Diwase) पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पूजा खेडकर ने कोर्ट में कहा है कि जिला कलेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने का खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। अब जिला कलेक्टर सुहास दिवसे ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है।

Puja Khedkar News

पूजा खेडकर ने कहा- उसने मुझे प्राइवेट कमरे में बुलाया था

पूजा खेडकर की ओर से पेश वकील बीना महादेवन ने कोर्ट में कहा कि,

''मैंने (खेडकर ने) यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है, इसलिए मुझे ये सब झेलना पड़ रहा है। मेरे खिलाफ हो रही कार्रवाई इसी का नतीजा है। ये सारा काम जिला अधिकारी के इशारे पर किया जा रहा है, मैंने उनके खिलाफ ही यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। उस शख्स ने मुझे अकेले प्राइवेट कमरे में बुलाया था और बैठने के लिए कहा था। मैंने कहा कि मैं एक योग्य आईएएस अधिकारी हूं और मैं ऐसा नहीं करूंगी। मैं अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अग्रिम जमानत का अनुरोध कर रही हूं।''

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जंगला ने पूजा खेडकर द्वारा दायर अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है।

ये भी पढ़ें- खत्म हुई ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की नौकरी, अब नहीं दे पाएंगी कोई भी सरकारी एग्जाम

पूजा खेडकर के आरोपों पर क्या बोले जिला कलेक्टर सुहास दिवसे?

पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवसे पूजा खेडकर द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, सुहासे दिवसे ने कहा कि आरोप "बेबुनियाद और बाद में लगाए गए" थे।

सुहासे दिवसे ने कहा कि पूजा खेडकर 3 से 14 जून 2024 तक जिला कलेक्टर के कार्यालय से जुड़ी थीं। उन्होंने कहा, "इस दौरान, मैं (पूजा खेडकर) उनसे केवल तीन बार मिला और वह भी मेरे अधिकारियों और वकीलों की मौजूदगी में। 14 जून के बाद, वह संभागीय आयुक्त के कार्यालय से जुड़ी थीं।"

सुहासे दिवसे ने कहा कि पूजा खेडकर ने वहां अपनी पोस्टिंग के दौरान कोई आरोप नहीं लगाया था। उन्होंने कहा, "मेरे पत्र के जवाब में राज्य सरकार को लिखे अपने पत्र में, उन्होंने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया था।" उन्होंने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा, "उत्पीड़न का मुद्दा तभी उठा जब वह वाशिम गईं और बाद में यह मामला सामने आया।"

सुहासे दिवसे ने अपने परिवीक्षा काल के दौरान अपने कथित दुर्व्यवहार के बारे में राज्य सरकार को पत्र लिखा था। दिवसे की रिपोर्ट के बाद उनका तबादला वाशिम कर दिया गया। उसके बाद पूजा खेडकर ने दिवसे के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।

पूजा खेडकर पर क्या-क्या आरोप लगे हैं?

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2022 की सिविल सेवा परीक्षा में पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी और आयोग की किसी भी भविष्य की परीक्षा में बैठने पर रोक लगा दी है। पूजा खेडकर पर निर्धारित समय से अधिक बार परीक्षा में शामिल होकर नियमों का उल्लंघन किया है।

पूजा खेडकर पर कई आरोप हैं, जिनमें गलत विकलांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) प्रमाण पत्र जमा करना शामिल है। दिल्ली की एक अतिरिक्त सत्र अदालत में पूजा खेडकर ने दावा किया है कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने कलेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके खिलाफ षडयंत्र रचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+