दुपट्टा से मुंह छुपा रात में स्कूटर पर निकलीं किरण बेदी, महिला सुरक्षा को जानने के लिए उठाया कदम

दुपट्टा से मुंह छुपा रात में स्कूटर पर निकलीं किरण बेदी, महिलाओं की सुरक्षा को जानने के लिए उठाया कदम

नई दिल्ली। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने रात को स्कूटर की सवारी कर रात में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। किरण बेदी एक महिला के साथ स्कूटर की पीछे की सीट पर बैठकर घूमीं। इस दौरान उन्होंने अपने दुपट्टे के मुंह को छिपा रखा था।

Recommended Video

    Kiran Bedi hides her face while roaming around Ponducherry on Scooter; Here's why। वनइंडिया हिंदी
    punducherry LG kiran bedi scooter ride in night to check women safety

    शुक्रवार रात को पुडुचेरी की सड़कों पर घूमने के बाद बेदी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुतमइन दिखीं। किरण बेदी ने अपना फोटो ट्वीट किया जिसमें वो स्कूटर की पीछे की सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। घूमने के बाद किरण बेदी ने ट्वीट कर कहा कि पुंडुचेरी की सुरक्षा को उन्होंने ठीक पाया। उन्होंने लिखा कि यहां महिलाएं रात में भी सुरक्षित हैं, लेकिन इसे और बेहतर करने की जरूरत हैं।

    किरण बेदी ने कहा कि लोगों को भी इसके लिए पुलिस का सहयोग करना चाहिए और सुझाव देने चाहिएं, उन्होंने खुद भी महिला सुरक्षा को और बेहतर करने के लिए सुझाव देने की बात कही। किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वो दिल्ली में अन्ना आंदोलन का अहम हिस्सा रहीं। बाद में वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस साल मई में उन्होंने पुंडुचेरी की उपराज्यपाल का कार्यभार संभाला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+