पुडुचेरी: लॉकडाउन में लोगों को चावल बांट रहे थे कांग्रेस के विधायक, भीड़ जुटाने पर हुई दूसरी बार FIR दर्ज

नई दिल्ली। सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के करीबी ए जॉन कुमार पर दूसरी बार लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कांग्रेस विधायक ने लॉकडाउन के दौरान राहत सामग्री वितरित किया जिसके लिए गांव में करीब 150 लोग एक ही जगह जमा हो गए। इस मामले में ए जॉन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Congress विधायक A.John Kumar ने फिर तोड़ा लॉकडाउन दर्ज हुई FIR | वनइंडिया हिंदी
    Puducherry Congress MLA Charged 2nd Time for Violating Lockdown Norms, says police

    राजस्व विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर ए जॉन कुमार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस शिकायत में कहा गया है कि विधायक अपने समर्थकों के साथ करीब 150 लोगों को चावल बांट रहे थे। ये सभी लोग उनके घर के बाहर जमा हुए थे और लॉकडाउन को लेकर दिए गए निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे।

    पुलिस ने विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और एपिडेमिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। ये दूसरी बार है जब ए जॉन कुमार पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। पिछले महीने पुलिस ने विधायक और अन्य लोगों के खिलाफ 200 लोगों की भीड़ को सब्जी बांटने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया था।

    पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 7 मामले सामने आए हैं जबकि इस वायरस से संक्रमित एक मरीज पूरी तरह ठीक हो चुका है। देश में कोरोना वायरस के मामलों में पिछले कुछ दिनों में तेजी आई है और संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11 हजार के पार जा पहुंचा है। वहीं, इस वायरस के कारण अब तक 377 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इस वायरस के संक्रमण से 1306 उबर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+