पीएम मोदी के मत्स्य मंत्रालय वाले बयान पर राहुल का पलटवार, Tweet कर कही ये बात

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की कमान संभाली हुई हैं। साउथ इंडिया में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों के साथ बहुत वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने मछुआरों के लिए स्वतंत्र मंत्रालय बनाने की मांग उठाई। जिसके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में एक रैली को संबधित किया, जिसमें राहुल गांधी के मत्स्य मंत्रालय बनाने वाले बयान पर निशाना साधा। अब राहुल गांधी ने मोदी के बयान पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने Tweet करते हुए लिखा कि मछुआरों को मत्स्य पालन के लिए स्वतंत्र और समर्पित मंत्रालय की जरूरत है, न कि केवल एक मंत्रालय के भीतर एक विभाग की।

Recommended Video

    PM Modi के वार पर Rahul Gandhi का पलटवार, फिर की मत्स्य मंत्रालय की मांग | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    दरअसल, राहुल गांधी ने अपने पुडुचेरी दौरे के दौरान मछुआरों से बात करते हुए कहा था कि वो केंद्र में मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाएंगे। वहीं उन्होंने केरल दौरे के दौरान भी अपनी बात दोहराई, जिसके बाद आज पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस बांटो-झूठ बोलो और राज करो के हिसाब से काम करती है। कांग्रेस नेता यहां आकर कहते हैं कि हम मछुआरों के लिए मत्स्य पालन मंत्रालय बनाएंगे, मैं हैरान था। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को पता ही नहीं है कि, मौजूदा एनडीए सरकार ने 2019 में मछुआरों के लिए मंत्रालय बनाया था। ऐसे में कांग्रेस के नेता यहां लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

    वहीं अब पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए Tweet किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मछुआरों को मत्स्य पालन के एक स्वतंत्र और समर्पित मंत्रालय की जरूरत है, न कि केवल एक मंत्रालय के भीतर एक विभाग की। अपने केरल दौरे के दौरान राहुल गांधी ने लोगों से बात करते हुए कहा कि केरल के मछुआरे, कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ अगले दो-तीन सप्ताह में बातचीत करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश में मछुआरों के लिए समर्पित मंत्रालय बनाने की दिशा में काम करना चाहता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+