लोग चाहते हैं मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ें केजरीवाल: संजय सिंह

उम्मीद की जा रही है कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरेंगे, जबकि यहां से चुनाव लड़ने वाले मुरली मनोहर जोशी यह सीट नहीं छोड़ना चाहते हैं।
केजरीवाल और मोदी देश भर में रैलियां कर रहे हैं, आज मोदी ने लखनऊ में 'विजय शंखनाद महारैली' को संबोधित किया तो केजरीवाल ने कानपुर में जनता को संबोधित किया। 'आप' से जुड़े सूत्रों के अनुसार मोदी के अहमदाबाद और गांधीनगर से लड़ने की स्थिति में केजरीवाल भी इन्हीं सीटों से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
केजरीवाल पहले भी मोदी पर मुकेश अंबानी से साठगांठ होने का आरोप लगा चुके हैं, केजरीवाल ने कानपुर रैली में भी दोहराया कि मोदी को रैलियों के लिए हेलीकॉप्टर अंबानी ही देते हैं, अगर मोदी सत्ता में आये तो फायदा अंबानी को मिलेगा न कि देश की जनता को।


Click it and Unblock the Notifications
