VIDEO: परीक्षा पर चर्चा के दौरान जब पीएम मोदी ने कहा, 'ये PUBG वाला है क्या?' क्या था बच्चों का रिएक्शन

Recommended Video

    PM Modi ने Pariksha Pe Charcha 2.0 पर PUBG के जवाब पर हंसने लगे लोग, WATCH VIDEO | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'परीक्षा पे चर्चा 2.0' कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों से बातचीत की। इस कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी ने अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातचीत की और इस दौरान बच्चों के भविष्य से जुड़ी चिंताओं का समाधान भी बताया। दिल्ली में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 24 राज्यों के छात्र शामिल हुए। इस दौरान कई बार ऐसे मौके आए जब पीएम मोदी के अंदाज पर सभी लोग हंस पड़े।

    'ये PUBG वाला है क्या?'

    'ये PUBG वाला है क्या?'

    कार्यक्रम के दौरान, एक महिला ने कहा कि 9वीं क्लास में पढ़ने वाला उनका बेटा ऑनलाइन गेम्स ही खेलते रहता है और इस कारण वो विचलित हो रहा है। जिसपर पीएम मोदी ने जवाब दिया, ' ये PUBG वाला है क्या?' पीएम मोदी की इस प्रतिक्रिया पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और बच्चों ने भी खूब तालियां बजाईं। पीएम मोदी ने कहा कि ये समस्या भी है और समाधान भी है। अगर हम बच्चों को तकनीक से दूर करते हैं तो वे एक प्रकार से पीछे जाना शुरू कर देंगे।

    'बच्चों के साथ तकनीक पर चर्चा करनी चाहिए'

    पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों के साथ तकनीक पर चर्चा करनी चाहिए। तकनीक का उपयोग विस्तार के लिए किया जाना चाहिए और तकनीक को प्रोत्साहित करना चाहिए। अगर ऑनलाइन गेम्स एक समस्या है, तो इसका समाधान भी है। तकनीक की समझ को बढ़ावा देने की जरूरत है। एक छात्र ने पूछा कि लक्ष्य का निर्धारण कैसे किया जाए, जिसपर पीएम मोदी ने कहा कि लक्ष्य अपने सामर्थ्य से जुड़ा होना चाहिए और उसके लिए निरंतर प्रयास भी किया जाना चाहिए। केवल लक्ष्य होना ही बड़ी बात नहीं है, उसको पाने के लिए आप कितनी कोशिश करते हैं, ये महत्वपूर्ण होता है। एक बार लक्ष्य पकड़ में आ जाएगा तो उसी से नए लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

    ये भी पढ़ें: राफेल पर हमले के बीच राहुल गांधी ने गोवा में मनोहर पर्रिकर से की मुलाकात

    'बच्चों को हर वक्त डांटते रहना ठीक नहीं'

    'बच्चों को हर वक्त डांटते रहना ठीक नहीं'

    पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को हर वक्त डांटते रहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को अपेक्षाओं के बोझ तले नहीं दबना चाहिए। उन्होंने कहा कि निराशा में डूबा समाज, परिवार या व्यक्ति किसी का भी भला नहीं कर सकता है। इसके लिए आशा और अपेक्षा की आवश्यकता होती है। पीएम मोदी ने कहा, 'एक कविता में लिखा है- कुछ खिलौनों के टूटने से बचपन नहीं मरा करता है, तो एक परीक्षा के खराब होने से निराशा जरूर हो सकती है लेकिन जीवन नहीं रुक जाता है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+