बैन हुआ PUBG तो चिंता क्यूं? खेलिए कुछ वैसे ही गेम्स, जानिए कौन-कौन से हैं वो ऐप्स
नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच काफी समय से सीमा विवाद चल रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने चीन को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने पबजी मोबाइल सहित 118 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है। इस बैन के बाद पबजी लवर्स में खासा निराशा है। बैन लगने के बाद ये लोग दुखी हैं और मांग कर रहे हैं कि PUBG का विकल्प भी कुछ होना चाहिए। कहा जा रहा है कि कोई देसी गेम बनाया जाना चाहिए। तो हम आपको ऐसे ही कुछ बैटल रॉयल गेम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खेलकर आप PUBG की कमी पूरी कर सकते हैं।

Call of Duty
कई लोगों का पसंदीदा, कॉल ऑफ ड्यूटी का मोबाइल संस्करण केवल पिछले अक्टूबर में लॉन्च हुआ, और तब से यह PUBG को टक्कर दे रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, कॉल ऑफ ड्यूटी को जून 2020 तक 250 मिलियन डाउनलोड के साथ 327 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। PUBG मोबाइल की तरह यहां भी 100 खिलाड़ी बंदूकों के साथ एक परिचित युद्ध के मैदान में कूदते हैं।

Fortnite
फोर्टनाइट को लेकर कुछ समय से काफ़ी कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। अमेरिका में इसे ऐपल और गूगल ने अपने अपने स्टोर हटा दिया है। हालांकि रेवेन्यू शेयर को लेकर इसे हटाया गया है। लेकिन ये ऐप अभी भी थर्ड पार्टी प्ले स्टोर्स पर उपलब्ध है और खेला जा सकता है। ये भी पबजी की तरह ही गेम है, लेकिन खेलना का तरीका अलग है। इसे कंप्यूटर पर भी खेला जा सकता है।

Battlelands Roayle
इस ऑनलाइन मल्टी प्लेयर गेम में एक साथ 32 प्लेयर्स हिस्सा ले सकते हैं। ये पबजी जितना बड़ा तो नहीं है, इसलिए कम समय में ही आप ये गेम पूरा कर सकते हैं। इस गेम के लिए आपको हाई स्पेसिफिकेशन्स वाले फ़ोन की भी ज़रूरत नहीं होती।

Garena Free Fire
यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है। गेरेना फ्री फायर पबजी मोबाइल के सबसे करीबी गेमिंग ऐप है। इस गेम का कॉन्सेप्ट बैटल रॉयल पर है। यह खास अनुभव देता है। गेम में अपेक्षाकृत छोटे मैप हैं। हर एक मैप करीब 10 मिनट में खत्म हो जाता है।

Black Survival
इस खेल में 20 मिनट तक जीवित रहने की लड़ाई होती है जिसमें 10 खिलाड़ी एक निर्जन द्वीप पर उतरते हैं और जीवित रहने के लिए लड़ते हैं। द्वीप को 22 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है; यहां अस्पताल, वन, समुद्र तट है। जैसे-जैसे गम आगे बढ़ता है, ये स्थान प्रतिबंधित क्षेत्रों में बदल जाते हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Indian Iron Dome: UP में बनेगा भारत का अपना आयरन डोम! मिसाइल-ड्रोन से करेगा रक्षा, कौन बनाएगा और कहां बनेगा? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications