'मुझे भाई पर गर्व है, उसके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं', प्रियंका ने पात्रा के 'देशद्रोही' बयान पर किया पलटवार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भाजपा नेता संबित पात्रा द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 'देशद्रोही' कहे जाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके भाई के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों को देशद्रोही कहने वाले लोगों की ओर से यह आरोप कोई नई बात नहीं है।

प्रियंका गांधी ने संसद भवन के बाहर मीडिया से कहा, "जो लोग स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 13 साल जेल में बिताने वाले जवाहरलाल नेहरू को देशद्रोही कह सकते हैं, जो पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी को देशद्रोही कह सकते हैं और जो देश के लिए शहीद हुए राजीव गांधी को देशद्रोही कह सकते हैं, अगर वे राहुल गांधी के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं तो इसमें कुछ भी नया नहीं है।"

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी बोलीं- मुझे अपने भाई पर गर्व है, उसके लिए देश सबकुछ है

अडानी मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान प्रियंक गांधी ने कहा, "मुझे अपने भाई पर गर्व है, मेरे भाई के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है।"

अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके भाई ने देश की एकता के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर पैदल यात्रा की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा में अडानी मुद्दे पर संसद में चर्चा करने का साहस नहीं है।

उन्होंने कहा, "उनके पास अडानी मुद्दे पर (संसद में) चर्चा करने का साहस नहीं है। चर्चा में समस्या क्यों है... चर्चा लोकतंत्र में ही होती है, वे इससे भी डरते हैं।"

संबित पात्रा ने कहा- राहुल गांधी सबसे बड़े देशद्रोही हैं

भारतीय जनता पार्टी के सांसद के. लक्ष्मण और संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए फ्रांसीसी मीडिया आउटलेट "मीडियापार्ट" द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला दिया। संबिता पात्रा ने दावा किया कि अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस और कुछ अमेरिकी-आधारित एजेंसियां, खोजी मीडिया प्लेटफॉर्म ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) और राहुल गांधी एक ही पाले के लोग हैं।

संबित पात्रा ने कहा, ''राहुल गांधी ही जॉर्ज सोरोस है। जॉर्ज सोरोस भारत का अमंगल और अहित चाहता है, राहुल गांधी भी भारत का अमंगल और अहित चाहते हैं।'' संबित पात्रा ने कहा, "मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि वह (गांधी) सबसे बड़े देशद्रोही हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+