CAA प्रोटेस्ट: अहमदाबाद में भीड़ ने पुलिस को पत्थरों से पीटा, VIDEO हुआ वायरल
अहमदाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों से उग्र विरोध प्रदर्शन की खबरें हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हिंसा भड़कने के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में भी प्रदर्शन तेज हो गया है। इसी बीच अहमदाबाद में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा का एक वीडियो सामने आया है। अहमदाबाद भीड़ को शांत करने पहुंची पुलिसकर्मियों के वाहनों पर पथराव किया, एक पुलिसकर्मी भीड़ के बीच फंसा तो लाठी डंडों से उसकी पिटाई की।

अहमदाबाद के शाहआलम इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी उपद्रवियों की भीड़ से बचते हुए किनारे हो गए, लेकिन लेकिन जो भीड़ के बीच फंसे, उनकी लाठी डंडों से पिटाई की। इस हमले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि, उपद्रवी साफ तौर पर पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाते, लाठी मारते दिखाई दे रहे है। हालांकि कुछ देर बार दिखाई देता है कि भीड़ में से ही 2-3 युवा आगे आते हैं और लोगों से पत्थरबाजी रोकने के लिए कहते हैं। वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उपद्रवियों की भीड़ पुलिस के वाहन के पीछे दौड़ती है। पुलिस की गाड़ियां तेजी से जाने लगती हैं। आसपास खड़े पुलिसकर्मी गाड़ी में घुसने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक पुलिसकर्मी बस में चढ़ नहीं पाता और फिसल कर गिर पड़ता है। इतने में ही उपद्रवियों की भीड़ उसे घेर लेती है और पीटने लगती है।
इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीप जड़ेजा ने कहा, 'आज अहमदाबाद में हिंसा की दो घटनाएं सामने आईं। इसके अलावा पूरे राज्य में शांति पूर्ण वातावरण है। करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। विडियो फुटेज के जरिए हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में हिंसा पर पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने कहा कि, हमने लगभग 32 लोगों को हिरासत में लिया है, हम एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। हम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दूसरों की पहचान कर रहे हैं। घटना में 19 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications