गुरुग्राम के इस स्‍पा सेंटर में चल रहा था जिस्‍म का कारोबार, आपत्तिजनक हालत में ग्राहक संग पकड़ी गईं 6 कॉलगर्ल्‍स

गुरुग्राम। दिल्‍ली से सटे हरियाणा का गुरुग्राम वैसे तो साइबर सिटी के तौर पर पहचाना जाता है लेकिन इन दिनों इसकी चर्चा सेक्‍स रैकेट के हब के रूप में हो रही है। अभी कुछ दिन पहले ही एक मॉल में स्थित स्‍पा सेंटर से जिस्‍मफरोशी में लिप्‍त 8 लड़कियों को पकड़ा गया था और सोमवार को फिर एक मॉल से 6 लड़कियों सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला सेक्‍टर 50 स्थित आमेक्‍स मॉल का है जहां स्‍पा सेंटर के अंदर सेक्‍स रैकेट का संचालन हो रहा था। हालांकि स्‍पा सेंटर का मालिक फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के जड़ तक पहुंचा जा सके। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

पुलिस ने स्‍पा में जो देखा, आंखें फटी रह गईं

पुलिस ने स्‍पा में जो देखा, आंखें फटी रह गईं

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि सेक्टर-50 स्थित ओमेक्स मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर में छापा मार दिया। वहां स्पा सेंटर की आड़ में जो कुछ हो रहा था, उसे देख पुलिस की टीम की आंखें फटी रह गईं। स्‍पा के अंदर लड़कियां और ग्राहक आपत्तिजनक हालत में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें छह लड़कियां शामिल हैं।

सेक्‍स रैकेट का हब बनता जा रहा है साइबर सिटी

सेक्‍स रैकेट का हब बनता जा रहा है साइबर सिटी

पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर के मालिक को गिरफ्तार करने को लेकर प्रयास जारी है। बताते चलें कि साइबर सिटी सेक्स रैकेट का हब बनाता जा रहा है। हाल ही में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे एक और देहव्यापार के गोरखधंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया था। पुलिस ने गुरुग्राम सेक्टर-5 इलाके में चल रहे तीन स्पा सेंटर में छापेमारी करके 6 लड़कियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

सेक्‍टर 5 में थाईलैंड की चार कॉलगर्ल्‍स भी देती थी सर्विस

सेक्‍टर 5 में थाईलैंड की चार कॉलगर्ल्‍स भी देती थी सर्विस

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान स्पा से जिस्मफरोशी में लिप्त 6 युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें 4 युवतियां विदेशी हैं और उनके पास वीजा भी नहीं है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवितयों में चार थाईलैंड की रहने वाली हैं। यह चारों विदेशी महिलाएं यहां काफी समय से बिना वीजा के ही रह रही थीं और जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थीं।Read Also- यहां बेटी के जन्‍म पर होता है जश्‍न, बड़ी होती है तो खुद बाप करवाता है जिस्‍मफरोशी, अब RTI एक्टिविस्‍ट ने उठाई आवाज

मसाज के नाम पर होती है बुकिंग, अंदर होती है 'सेक्‍स डील'

मसाज के नाम पर होती है बुकिंग, अंदर होती है 'सेक्‍स डील'

मसाज पार्लर बिल्‍कुल कॉरपोरेट तर्ज पर चल रहा है। यहां मसाज के नाम पर 1000 से 1200 रुपए लिए जाते हैं। ग्राहक मसाज के लिए लड़की पसंद करता है और एसी कमरों में चला जाता है। उसके बाद वहां होती है सेक्‍स की डील। जी हां लड़की अंदर मसाज फीस के अलावा जिस्‍म बेचने का सौदा करती है। 2000 से 3000 रुपए अलग से देने पर ग्राहक सेक्‍स भी कर लेते हैं।

स्‍पा सेंटर बना गंदे धंधे का नया अड्डा

स्‍पा सेंटर बना गंदे धंधे का नया अड्डा

जिस्मफरोशी का धंधा अब कोठों की 'बदनाम सीढ़ियां' छोड़ कर मसाज पार्लरों में शिफ्ट हो चुका है। सीधे शब्‍दों में कहें तो मसाज पार्लर की शक्‍ल में बदनाम गलियां शहर के कई कॉलोनियों में खुल गया है। धंधा मसाज और स्पा सेंटर के नाम पर कॉरपोरेट स्टाइल में महंगा, लेकिन 'सुलभ और सुरक्षित' रूप ले चुका है। ऐसे तमाम मसाज सेंटर हैं, जो नामी मॉल व कमर्शल कॉम्प्लेक्स में सेक्स सर्विस दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+