Propose Day : 11 साल पुरानी तस्वीर शेयर करके शिल्पा शेट्टी ने बताया- कैसे राज कुंद्रा ने किया था प्रपोज
नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11 साल पुरानी खास तस्वीर शेयर की है। इस रोमांटिक तस्वीर के जरिए शिल्पा ने उन पलों को याद करने की कोशिश की है जब उनके पति राज कुंद्रा ने उन्हें प्रपोज किया था। इस तस्वीर में शिल्पा और राज कुंद्रा साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही कहीं बैठे हुए और राज कुंद्रा ने शिल्पा का हाथ थाम रखा है। 11 साल पुरानी तस्वीर शेयर करने के साथ ही शिल्पा ने बेहद खास पोस्ट भी लिखा है।

तस्वीर के साथ शिल्पा ने लिखा, "Major throwback"
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो लाल रंग के गाउन में नजर आ रही हैं। उनके साथ काले रंग के सूट में राज कुंद्रा बैठे हैं। इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने लिखा, "Major throwback"... ये तस्वीर 11 साल पुरानी है जब आपने मुझे प्रपोज किया था। मुझे आज भी याद है आपने ली ग्रैंड होटल पेरिस का पूरा बैंकेट हॉल बुक कर लिया था। और मुझे ये कहकर बुलाया था कि दोस्तों के साथ अर्ली सपर करना है। जब मैं आई तो आपने घुटनों पर बैठ कर मुझे रिंग के साथ सरप्राइज किया। इस दौरान साथ में म्यूजिक भी बज रहा था। उफ!! वो प्रपोजल मेरे सपनों से परे था। तब से अभी तक आप मेरे सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।"
11 साल पहले राज कुंद्रा ने बुक किया था पेरिस का बैंकेट हॉल
शिप्ला शेट्टी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "इस सीन को आपके पहले डायरेक्टोरियल वेंचर 'तेरी याद' में रिक्रिएट होते देख मैं बहुत इमोशनल हो गई। बहुत सारी यादे हैं। कुकी आप मेरे वैलंटाइन हैं और हमेशा रहेंगे। आपको एक और सफलता के लिए बधाई।" शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ तेरी याद का वो सीन भी शेयर किया है, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी पोस्ट में किया है।

2009 में शिल्पा और राज ने की थी शादी
बता दें कि शादी से पहले दोनों बिजनेस पार्टनर थे और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। शिल्पा और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात एक बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद मुलाकात का दौर शुरू हो गया। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2009 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशनुमा चल रही है। दोनों अकसर ही अपनी स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं। समय-समय पर उनकी तस्वीरें सामने आती हैं।

1993 में शिल्पा ने की एक्टिंग करियर की शुरूआत
शिल्पा शेट्टी इन दिनों एक डांसिंग रियलिटी शो को जज कर रही हैं और पिछले काफी वक्त से वो फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। शिल्पा शेट्टी ने 1993 में 'बाजीगर' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर शुरुआत की थीं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में कई फिल्में की हैं। 1994 में आई 'आग' उनकी पहली फिल्म थी जिसमें शिल्पा लीड रोल में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications