पैगंबर विवाद: नूपुर शर्मा लापता, भेजी गई टीम चार दिनों से नहीं लगा पाई पता, मुंबई पुलिस का दावा

मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा पिछले चार दिनों से लापता है।

मुंबई, 17 जून : मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा पिछले चार दिनों से लापता है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि नूपुर शर्मा को नोटिस देने के लिए भेजी गई टीम पिछले चार दिनों से उसका पता नहीं लगा पाई है। मुंबई के पाइधोनी पुलिस स्टेशन ने 11 जून को नूपुर शर्मा को 25 जून को पुलिस के सामने पेश होने के लिए तलब किया था।

Recommended Video

    कहां गायब हो गईं Nupur Sharma? । Mumbai Police दिल्ली में डाले डेरा | वनइंडिया हिंदी । *news
    nupur sharma

    पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में उनका बयान दर्ज किया जा सके। मुंबई पुलिस ने 29 मई को रजा अकादमी के मुंबई विंग के संयुक्त सचिव इरफान शेख की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया था। धार्मिक भावनाओं को आहत करने, दुश्मनी को बढ़ावा देने और सार्वजनिक शरारत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया था।

    जुमे की नमाज के बाद देश भर में हुए विरोध प्रदर्शन

    बता दें कि एफआईआर उस दिन दर्ज किया गया जिस दिन जुमे की नमाज के बाद देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। झारखंड की राजधानी रांची में विरोध प्रदर्शन के दौरान चोट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

    अल कायदा के बाद इस्लामिक स्टेट ने दी धमकी

    बता दें कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अल कायदा के बाद पैगंबर के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर भारत को धमकी दी। इस मामले को ईशनिंदा से जोड़ते हुए 10 मिनट से अधिक का एक वीडियो जारी किया। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट और दाएश से संबंधित खुरासान प्रांत ने हिंदुओं को निशाना बनाने की धमकी दी।

    हिंदुओं को निशाना बनाने की धमकी

    साथ ही दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में एक मस्जिद के हिस्से को तोड़े जाने का भी मामला उठाया। 'बहुदेववादी बहुदेववादियों के भाई हैं' हेडिंग से वीडियो जारी किया गया। ISKP के मुखपत्र अल अजीम फाउंडेशन के न्यूज बुलेटिन में आतंकी संगठन ने पैगंबर के अपमान का बदला लेने के लिए हिंदुओं को निशाना बनाने की धमकी दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+