यूपी, उत्तराखंड से मोदी कैबिनेट में आये 4 नये चेहरे, जानिए कौन हैं ये

नई दिल्ली। एनडीए सरकार ने मंत्रीमंडल में विस्‍तार किया है, जिसमं 19 नये लोगों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई है। ये 19 लोग कौन हैं, उनके बारे में भी आपको जरूर जानना चाहिये। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं, उन नेताओं के बारे में,जो यूपी और उत्तराखंड से हैं। [देखें पूरी सूची]

अनुप्रिया पटेल

वर्तमान में यूपी के मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। साथ ही अपना दल के संस्थापक सोन लाल पटेल की बेटी हैं। 2014 में भारी मतों से अनुप्रिया ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले अनुप्रिया वाराणसी में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। 2012 में अनुप्रिया ने पीस पार्टी और बुंदेलखंड कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

Anupriya Patel

अनुप्रिया ने अपनी पढ़ाई लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन, एमिटी यूनिवर्सिटी और कानपुर विश्‍वविद्यालय से की है। मनोविज्ञान में पोस्‍ट ग्रेजुएट होने के साथ-साथ उन्‍होंने एमबीए किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुप्रिया ने कुछ दिन तक एमिटी यूनिवर्सिटी में बतोर लेक्‍चरर भी काम किया है।

अक्‍टूबर 2009 में जब अपना दल के संस्‍थापक का निधन हुआ, उस वक्‍त अनुप्रिया अपना दल की सचिव थीं। इस वक्‍त उनकी मां कृष्‍णा पटेल पार्टी की अध्‍यक्ष हैं। पहले अलग-अलग दलों के साथ संघर्ष किया और फिर 2014 में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़कर अनुप्रिया संसद तक पहुंचीं।

यूपी चुनाव में पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को मजबूत करने में अनुप्रिया बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसी कारण मोदी ने इन्‍हें मंत्रीमंडल में शामिल किया।

2. महेंद्र नाथ पांडेय

डा. महेंद्र नाथ पांडेय 2014 में चंदौली से सांसद चुने गये थे। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में से एक डा. पांडे आम तौर पर पार्टी की रणनीति तय करने वाली टीम के अहम सदस्‍य रहे हैं। हिंदी में पीएचडी करने वाले डा. पांडे ने पत्रकारिता में पीजी किया था, उसके बाद वे पत्रकार बन गये थे। पत्रकारिता शुरू करने के थोड़े ही दिन बाद वे राजनीति में आ गये।

Mahendra Nath Pandey

ऐसा माना जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव में महेंद्र नाथ पांडेय ब्राह्मण वोट खींचने का काम कर सकते हैं। इसी उद्देश्‍य से उन्‍हें कैबिनेट में शामिल भी किया गया है। हालांकि ग्रामीण विकास की स्‍टैंडिंग कमेटी और बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के सदस्‍य भी रह चुके हैं। उन दोनों निकायों में डा. पांडे ने अहम भूमिका निभायी थी।

3. कृष्णा राज

फैजाबाद में पैदा हुईं कृष्‍णा राज भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। उन्‍होंने 1996 और 2007 में मोहामदी सीट से विधानसभा चुनाव जीते। कई वर्षों तक एक दमदार विधायक के रूप में सेवाएं देने के बाद उन्‍होंने 2014 में लोकसभा चुनाव में कदम रखा और शाहजहांपुर से जीतीं।

Krishna Raj

दो साल बाद मोदी के मंत्रीमंडल में कृष्‍णा राज को शामिल किया जा रहा है। विधायक व सांसद होने के अलावा कृष्‍णा राज कमेटी ऑन पिटीशन एंड एनर्जी और ज्‍वाइंट पार्लियामेंट कमेटी ऑन लैंड एक्‍युजिशन की सदस्‍य रह चुकी हैं।

4. अजय टम्टा

Ajay Tamta

अजय टमटा उत्तराखंड के अलमोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं और 2014 में लोकसभा चुनाव जीते थे। उससे पहले अजय टमटा अलमोड़ा की ही सोमेश्‍वर विधानसभा सीट से 2012 में विधानसभा चुनाव जीते थे। 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गये थे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+