इंडियन आर्मी की तरह इंडियन नेवी को भी मिला हरियाणवी चीफ
नई दिल्ली। इंडियन नेवी चीफ आरके धवन के सोमवार को रिटायर होने के बाद अब एडमिरल सुनील लांबा ने मंगलवार को बतौर नए चीफ इंडियन नेवी की कमान संभाल ली है। पंजाबी लांबा को अगर आप हरयाणवी भी कहेंगे तो गलत नहीं होगा क्योंकि लांबा का जन्म हरियाणा के पलवल में हुआ था।

इस तरह से अब इंडियन आर्मी के चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग के बाद देश की एक और सेना को हरियाणा से इसका प्रमुख मिला है। जानिए कौन हैं एडमिरल लांबा और कैसे इंडियन नेवी ने उन्हें प्रेरित किया।
इंडियन नेवी के 23वें चीफ
- एडमिरल लांबा इंडियन नेवी के 23वें चीफ हैं और 31 मई 2016 से उनका कार्यकाल आरंभ।
- एडमिरल लांबा मई 2019 तक इंडियन नेवी की कमान संभालेंगे।
- इंडियन नेवी का चीफ बनने से पहले वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ के साथ वेस्टर्न और सदर्न कमांड्स में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ की जिम्मेदारी संभाली।
- एडमिरल लांबा ने नेशनल डिफेंस कॉलेज के कमांडेंट के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।
- एडमिरल लांबा का जन्म 17 जुलाई 1957 को हरियाणा के पलवल में हुआ था।
- उन्होंने अजमेर, राज्स्थान के प्रतिष्ठित मायो कॉलेज से स्कूली पढ़ाई पूरी की।
- इसके बाद उन्होंने खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए में एडमिशन लिया।
- एक जनवरी 1978 को एडमिरल लांबा को इंडियन नेवी में बतौर ऑफिसर कमीशन मिला।
- इंडियन नेवी की एग्जिक्यूटिव ब्रांच में बतौर नेवीगेशन और डायरेक्शन स्पेशलिस्ट कमीशंड हुए थे।
- एडमिरल लांबा ने आईएनएस सिंधुदुर्ग और आईएनएस दुनागिरी पर बतौर नेवीगेशन ऑफिसर अपनी सेवाएं दीं।
- इसके बाद वह आईएनएस काकीनाड़ा, फ्रिगेट आईएनउस हिमगिरी,आईएनएस रणविजय और आईएनएस मुंबई पर बतौर कमांडिंग ऑफिसर तैनात रहे।
- एडमिरल लांबा ने एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विराट पर भी एक एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर सर्विस की है।
- एडमिरल लांबा ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज में पढ़ाई करने के अलावा डिफेंस एंड मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है।
कैसी है पर्सनल लाइफ
- एडमिरल लांबा की शादी रीना लांबा से हुई है।
- उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।
- करीबी दोस्तों के मुताबिक उन्हेंउन्हें दही, कढ़ी और मिठाई बहुत पसंद है।
- वह जब कभी भी अपने गांव जाते हैं तो सबसे मिलना नहीं भूलते हैं।
- आज भी उन्हें गांव में खेतों पर जाकर ट्यूबवेल के पानी में मस्ती करने का काफी शौक है।












Click it and Unblock the Notifications