लोकसभा चुनाव 2019: मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: महाराष्ट्र की मुंबई साउथ सेंट्रल सीट से मौजूदा सांसद शिवसेना के राहुल शेवाले हैं। साल 2014 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के एकनाथ गायकवाड़ को 138, 342 वोटों से हराया था। उस साल यहां पर राहुल शेवाले को 381, 275 वोट मिले थे तो वहीं एकनाथ गायकवाड़ 242, 933 वोटों पर संतोष करना पड़ा था। साल 2014 के चुनाव में यहां कुल मतदाताओं की संख्या 14,47,885 थी, जिसमें से मात्र 7,69,060 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया था, जिसमें पुरुषों की संख्या 4,24,521 और महिलाओं की संख्या 3,44,539 थी। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर नंबर 2 पर कांग्रेस, नंबर 3 पर MNS और नंबर 4 AAP थी, साथ ही आपको यह भी बता दें कि साल 2014 का चुनाव भाजपा और शिवसेना ने साथ मिलकर लड़ा था।

मुंबई साउथ सेंट्रल सीट का लोकसभा में प्रदर्शन
साल 1952 में यहां पहला आम चुनाव हुआ था, जिसे कि कांग्रेस ने जीता था, इसके बाद साल 1957 में यहां पर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का राज रहा। साल 1962 में यहां पर कांग्रेस जीती लेकिन 1967 के चुनाव में एक बार फिर से यहां CPI ने जीत का परचम फहराया लेकिन 1971 के चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस ने सफलता हासिल की लेकिन 1977 का चुनाव यहां पर भारतीय लोक दल ने जीता, हालांकि 1980 में ये सीट कांग्रेस के ही पास चली गई, 1984 का चुनाव यहां निर्दलीय नेता दत्ता सामंत ने जीता तो साल 1989 में पहली बार यहां शिवसेना के सफलता मिली और तब से लेकर साल 2004 तक यहां पर शिवसेना का ही राज रहा, लंबे अरसे बाद साल 2009 में ये सीट कांग्रेस के हाथ आई थी लेकिन साल 2014 के चुनाव में यह फिर से शिवसेना के ही पास चली गई और राहुल शेवाले यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे।
मां मुंबा देवी के नाम पर बसा मुंबई शहर भारत की आर्थिक राजधानी है, ऐसी मान्यता है कि मुंबई का प्राचीन नाम 'हेपटेसिया' था। जिसकी खोज 150 ईं में प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता पिटोलमी ने की थी। सन् 1348 तक यहां पर हिन्दू शासकों ने शासन किया और सन् 1534 तक यहां गुजराती मुसलमानों ने राज किया था। उसके बाद यह शहर पुर्तगाल के कब्जे में आ गया । सन् 1668 में ब्रिटिश सरकार ने इसे ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार में दे दिया। बहुत सारी ऐतिहासिक और खूबसूरत पर्यटन स्थलों को अपने आंचल में समेटे मुंबई साउथ सेंट्रल की कुल आबादी 39,10,472 है, जिसमें से मात्र 9 प्रतिशत लोग SC समुदाय से हैं। इस संसदीय क्षेत्र के अंतरगत 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम हैं अणुशक्ति नगर, चेंबूर, धारावी, सायन-कोलीवाडा और वडाला माहिम।
राहुल रमेश शेवाले का लोकसभा में प्रदर्शन
सांसद बनने से पहले राहुल रमेश शेवाले BMC के स्टैंडिग कमेटी के चार बार चेयरमैन रह चुके हैं, दिसंबर 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 सालों में लोकसभा में शेवाले की उपस्थिति 94 प्रतिशत रही है और इस दौरान 195 डिबेट में हिस्सा लिया है और 785 प्रश्न पूछे हैं। गौरतलब है कि दक्षिण मध्य जिला कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब यहां का राजनीतिक समीकरण बदल गया है, काफी लंबे वक्त से उसे यहां शिवसेना से कड़ी चुनौती मिल रही है, ऐसे में क्या एक बार फिर से यहां पर शिवसेना का डंका बजेगा या फिर साल 2009 की तरह कुछ चौंकाने वाले परिणाम हमें देखने को मिलेंगे, यही सवाल सबके जेहन में घूम रहा है, जिसका जवाब जानने के लिए हमें चुनावी नतीजों का इंतजार करना होगा, फिलहाल यह कहा जा सकता है कि इस सीट पर इस बार एक जोरदार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसमें जीत उसी को मिलेगी जिसके नाम पर मुंबई साउथ सेंट्रल की जनता मुहर लगाएगी।
ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019: मुंबई नार्थ-ईस्ट लोकसभा सीट के बारे में जानिए
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही?












Click it and Unblock the Notifications