लोकसभा चुनाव 2019: कोडरमा लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: झारखंड की कोडरमा लोकसभा सीट सें सांसद भाजपा के रविन्द्र कुमार राय हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी के राजकुमार यादव को लगभग 1 लाख मतों के अंतर से शिकस्त दी। 2014 के चुनाव में इस सीट पर कुल जनसंख्या के मुकाबले मात्र 63 प्रतिशत मत ही पड़े। यानि कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 1,024,906 वोट पड़े, जिसमे 489,393 महिलाओं और 535,513 पुरुषों के वोट रहे।

profile of Kodarma lok sabha constituency

कोडरमा भारत में झारखंड प्रान्त का एक जिला है। यह भारत के अभ्रक जिला के रूप मे जाना जाता है। इसे झारखंड का प्रवेशद्वार के नाम से भी जाना जाता है। झारखण्ड का कोडरमा जिला शहरी क्षेत्र है जो अपनी "अभ्रक नगरी" के सग्रह के रूप मे जाना जाता है। यह जिला अर्धविकसित, क्षीण जनसंख्या वाला है जबकि सीमित प्राकृतिक संसाधन मौजूद है। 717 गाँवों वाले इस जिले का निर्माण हजारीबाग जिले को विभाजित कर 10 अप्रैल 1994 को किया गया। इस जिले में सिर्फ़ दो शहर कोडरमा और झुमरी तिलैया हैं। कोडरमा जिले की सीमायें बिहार में गया और नवादा तथा झारखंड में गिरिडीह था हजारीबाग के साथ लगती हैं। इस जिला मे पाच प्रखण्ड कोडरमा, जयनगर, मरकच्चौ, सतगांवा एंव चंदवारा है। इस जिले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि विश्व के पूरे माइका का 90% उत्पादन यहीं होता है।

2011 की जनगणना के अनुसार कोडरमा नगर परिषद की कुल जनसंख्या 24,633 है जिसमे 12,941 पुरुष एवं 11,692 महिलायें हैं। साथ ही इस जिले में 1691 अनुसूचित जातियां और 153 अनुसूचित जनजातियाँ हैं। एक पिछड़ा शहर होने के बावजूद इस जिले से कई नामी गिरामी हस्तियों ने अपने नाम का परचम ऊँचा किया है। कोडरमा जिले के अंतर्गत 6 विधान सभा क्षेत्र आते हैं| ये हैं कोडरमा, बरकाठा,धनवार, बगोदर, जमुना और गांडेय| इनमे से जमुना जो गिरिडीह जिले में आता अनुसूचित जाति के लिए अरक्षित सीट है| कोडरमा की सीट को आमतौर पर भाजपा की पारंपरिक सीट मानते हैं लेकिन भाजपा के नेताओं के अथक प्रयासों से झारखण्ड के निर्माण के बाद ये सीट एक अजेय किला बन गया है भाजपा के लिए।

रविन्द्र कुमार राय का लोकसभा में प्रदर्शन
वर्तमान में मौजूदा सांसद रविन्द्र कुमार राय के लोकसभा में प्रदर्शन पर बात की जाए तो दिखेगा की लोकसभा में राय साहब की उपस्थिति राज्य उपस्थिति औसत 86 प्रतिशत के समक्ष कुल 79 प्रतिशत ही रही। वहीँ अपने कार्यकाल में संसद में इन्होने कुल 358 प्रश्न पूछे। प्राइवेट बिल प्रस्तुत करने के मामले में इन्होने अपना खाता नहीं खोला और शून्य प्राइवेट मेम्बर बिल प्रस्तुत किये। साथ ही अपने कार्यकाल में इन्होने 61 डिबेट्स में हिस्सा लेकर अपने प्रदर्शन को संतोषजनक प्रदर्शन की श्रेणी में रखा है।

अगर इस सीट के स्ट्राइक रेट पर नजर दौडाएं तो देखंगे की इस सीट पर भाजपा ने बढत हासिल की हुई है और 2004 से अबतक अधिकतम बार चुनाव जीत कर इस सीट पर काबिज रही है। यहाँ पर जहाँ झारखण्ड विकास मोर्चा की कामयाबी का डर 33 प्रतिशत रहा वहीँ भाजपा ने 67 प्रतिशत बार जीत हासिल की। ये देखना बहुत रोचक होगा की 2019 में भाजपा के इस अजेय किले में कोई दूसरी पार्टी घुसपैठ करने में कितनी सक्षम रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+