यशवंत सिन्हा बोले, मोदी सरकार में शामिल मेरे बेटे के लेनदेन की भी जांच हो

नई दिल्‍ली। अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलकर यशवंत सिन्‍हा इन दिनों सुर्खियों में है। हालांकि यशवंत सिन्‍हा के बगावती सुर को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग मतलबें निकाली जा रही हैं लेकिन आज उन्‍होंने एक बड़ा बयान देकर हड़कंप मचा दिया है। यशवंत सिन्‍हा ने कहा कि मोदी सरकार में शामिल मेरे बेटे जयंत सिन्‍हा के लेनदेन की जांच हो। यशवंत सिन्‍हा ने एक महीने के अंदर केंद्र सरकार से जांच करने की मांग की है। इसके अलावा यशवंत सिन्‍हा ने पीएम नरेंद्र मोदी के फैसलों पर भी हमला बोला है। उन्‍होंने GST को पूरी तरह रद्दी बताया।

यशवंत सिन्हा बोले, मोदी सरकार में शामिल मेरे बेटे के लेनदेन की भी जांच हो

उन्‍होंने कहा कि इसे मरम्मत करके सुधारा नहीं जा सकता। यशवंत सिन्हा ने अपने बेटे जयंत सिन्हा समेत पैराडाइज पेपर्स में जिन भी नेताओं का नाम आया है उनके खिलाफ जांच की मांग की है। आपको बता दें कि पैराडाइज पेपर्स में बीजेपी नेता जयंत सिन्हा और आरके सिन्हा के नाम आए हैं। जयंत सिन्हा और आरके सिन्हा ने किसी भी तरह की अनियमितता के आरोप से इनकार किया है। यशवंत सिन्‍हा इन दिनों पटना में हैं। वहां एनडीटीवी से खास बातचीत में उन्‍होंने कहा कि अगर जयंत सिन्हा के खिलाफ जांच हो रही है तो जय शाह के खिलाफ जांच क्यों नहीं होगी, उनको तो कहा जा रहा है कि कोर्ट में जाकर मुकदमा करो।

मेरी मांग है कि सब की जांच होनी चाहिए। कालाधन मुद्दे पर पूछे जाने पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि आंकड़ों के बाद ही पता चलेगा कि देश में कितना कालाधन आया। ऐसे केवल हवा में बयानबाजी से इसका रिजल्ट हम नहीं दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जबर्दस्‍ती किसी को हम यह नहीं कह सकते हैं कि आपके पास कालाधन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+