प्रियंका वाड्रा नहीं जाएंगी वाराणसी, अजय राय के प्रस्ताव को ठुकराया

गत दिन गांधी परिवार के गढ़ में जाकर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अपने उम्मीदवार स्मृति ईरानी के पक्ष में गरजे थे। मोदी ने गरजते हुए कहा था कि अमेठी और रायबरेली का विकास सबसे धीमी गति से हुआ है जबकि अन्य शहरों का विकास उससे तेज हुआ है। मोदी के अमेठी जाकर चुनाव प्रचार करने के बाद लोगों में इस बात की कयास और तेज हो गई थी कि अब गांधी परिवार की चुनाव प्रचारक प्रियंका वाड्रा भी मोदी के खिलाफ वाराणसी जाकर चुनाव प्रचार करेंगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ सूत्रों ने इस बात का खुलासा किया है कि प्रियंका वाड्रा वहां जाने के लिए कतई तैयार नहीं है। प्रियंका ने यह भी कहा है कि अजय राय अपने दम पर वाराणसी से चुनाव लड़े और कांग्रेस उनके साथ हैं। अब बात हो रही है कि आखिर क्यों प्रियंका वाराणसी जाने से कतरा रही हैं। कुछ चुनावी विशेषज्ञों का कहना है कि प्रियंका समेत पूरा वाराणसी इस बात का जानता है कि यहां से मोदी के खिलाफ कोई भी नहीं जीत सकता है।












Click it and Unblock the Notifications