संसद पहुंचा प्रियंका गांधी का बेटा रेहान, गौर से देखी कार्यवाही

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा का बेटा रेहान वाड्रा आज लोकसभा भवन पहुंचा। रेहान अपने तीन दोस्तों के साथ संसद की कार्यवाही देखने के लिए पार्लियामैंट पहुंचा। 14 साल का रेहान कुछ देर के लिए कांग्रेस कार्यालय में भी रूका।
पढ़ें- 'शह' और 'मात'
अपने कुछ दोस्तों के साथ करीब 15-20 मिनट तक संसद की कार्रवाई को बड़े गौर से देखा। इस दौरान वह कार्रवाई को लेकर चर्चा भी कर रहा था। संसद से बाहर आते वक्त उसने कैमरे से बचने की कोशिश की पर वे हट नहीं पाए।
एक दौर में जब प्रियंका गांधी की जरूरत पार्टी के भीतर महसूस की गई थी, तब उन्होंने सांगठनिक ढांचे पर नजर रखने की बात कहकर सवाल टाल दिया था। आज जब प्रियंका-रॉबर्ट का बेटा संसद में दिखा जिसके बाद राजनैतिक जानकारों के बीच हलचल का विषय खड़ा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications