कोरोनावायरस टेस्टिंग बढ़ाने के लिए प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाएं। इस बाबत उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी, जिसमे उन्होंने लिखा, मैंने उप्र के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर टेस्टिंग बढ़ाने का आग्रह किया था। यूपी में होने वाली मौतों में 5 की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मौत के बाद आई। जांच का सिस्टम अभी भी बहुत लचर है। जांच की व्यवस्था को तेज व व्यवस्थित करिए। ज्यादा से ज्यादा जांचें ही हमें सही तस्वीर दे सकती हैं।

priyanka gandhi

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके लिखा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के ये सुझाव राशन की कमी झेल रहे लोगों की मदद करेंगे। 10 किलो मुफ्त राशन अगले 6 महीने तक राशन कार्ड वालों और बिना कार्ड वाले जरूरतमंद दोनों को मदद करेगा। सोनिया गांधी ने कोरोना महामारी को रोकने की लड़ाई के लिए देशहित में पीएम मोदीजी को पाँच सुझाव दिए जिससे देश की धनराशि बचाकर इस युद्ध में लग सके। सरकार व PSUs द्वारा मीडिया को दिए जाने वाले सभी गैरजरूरी विज्ञापनों पर अगले दो साल के लिए रोक लगाई जाए। नया संसद भवन (सेंट्रल विस्टा) बनाने के 20,000 करोड़ की परियोजना को स्थगित करके उसकी धनराशि को कोविद की लड़ाई में दिया जाए। केंद्र सरकार के खर्चों में 30% की कटौती की जाय। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के सभी विदेश दौरों पर विराम लगाया जाय। PMCare फंड का समस्त धन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में स्थानांतरित किया जाय ताकि इसमें तेजी, पारदर्शिता व जवाबदेही लायी जा सके।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत ने टेस्टिंग किट खरीदने में काफी देर की और अब उसके पास इन किट्स की काफी ज्यादा किल्लत है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रति 10 लाख की आबादी में सिर्फ 149 भारतीयों का टेस्ट किया जा रहा है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो हम लाओस(157), नाइगर (182), हॉन्ड्रस (162) जैसे देशों की कतार में खड़े हैं। राहुल गांधी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का टेस्ट ही इस वायरस के खिलाफ बड़ा हथियार है। मौजूदा समय में हम इस लड़ाई मे कहीं नहीं टिकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+