प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में 'Namo Again' टीशर्ट पहनकर पहुंची लड़की, मचा हंगामा

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में एक लड़की 'Namo Again' की टीशर्ट पहनकर पहुंची तो कार्यक्रम में हंगामा मच गया।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को वाराणसी में अपनी तीन दिवसीय गंगा यात्रा का समापन किया। प्रयागराज से शुरू की गई अपनी गंगा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने करीब 140 किलोमीटर का सफर तय किया। हालांकि प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा उस समय विवादों में घिर गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक युवती से अभद्रता करने का आरोप लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में एक लड़की 'नमो अगेन' लिखी टीशर्ट पहनकर पहुंच गई। आरोप है कि इसे लेकर कार्यक्रम में विवाद शुरू हो गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए उस लड़की से वहां से चले जाने को कहा।

क्यों हुआ कार्यक्रम में हंगामा

क्यों हुआ कार्यक्रम में हंगामा

बुधवार को अपनी गंगा यात्रा के अंतिम दिन प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंची और लोगों से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान वहां एक लड़की पहुंची, जिसने 'नमो अगेन' की टीशर्ट पहनी हुई थी। इसी बात को लेकर वहां विवाद शुरू हो गया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लड़की ने बताया कि वह एक कॉलेज छात्रा है और कोई भाजपा कार्यकर्ता नहीं है। उसने बताया कि वह पीएम मोदी की समर्थक है और अस्सी घाट पर घूमने आई थी। लड़की ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए वहां से चले जाने को कहा। इस दौरान वहां काफी हंगामा देखने को मिला।

आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

आपको बता दें बुधवार को वाराणसी में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की भी खबर आई थी। वाराणसी में चुनाव प्रचार के दौरान रामनगर शास्त्री चैराहे पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर धक्का-मुक्की, लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि जैसे ही प्रियंका गांधी वाराणसी के रामनगर में शास्त्री चैराहे पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

प्रियंका ने बोला मोदी सरकार पर हमला

प्रियंका ने बोला मोदी सरकार पर हमला

बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रियंका गांधी के विरोध में नारेबाजी लगाते देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध किया और धीरे-धीरे बहस होते-होते विवाद मारपीट पर उतर आया। इसके बाद सुरक्षा बालों के बीच बचाव के बाद हंगामा करने आए कुछ युवक वहां से भाग निकले। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रयागराज से अपनी गंगा यात्रा शुरू की थी। बुधवार को उन्होंने वाराणसी में इस यात्रा का समापन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+