उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 2022 का चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी पार्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुखिया अजय कुमार लल्लू ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि 2022 के विधान सभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश से आती हैं और उनके परिवार का उत्तर प्रदेश की मिट्टी और यहां के लोगों से बहुत लगाव है। यही नहीं प्रदेश कांग्रेस चीफ ने साफ किया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी भी दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।

priyanka

किसी भी दल से कोई गठबंधन नहीं
अजय कुमार ने कहा कि हम 2022 के विधानसभा चुनाव में ना तो चुनाव से पहले किसी भी दल के साथ गठबंधन करेंगे और ना ही चुनाव के बाद किसी भी दल से गठबंधन करेंगे। हम प्रदेश की जनता, लोकतंत्र, युवाओं, किसान, गरीब, दलित, शोषित वर्ग और गरीबों के साथ गठबंधन करेंगे। इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ वाड्राजी से डरते हैं। जिस तरह से प्रियंका जी हर मुद्दे पर योगी सरकार को घेर रही हैं, ऐसा लगता है कि वो डरे हुए हैं और फंस गए हैं।

प्रदेश के जनता की आवाज बनेंगे
पार्टी को प्रदेश में मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ समय से लगातार सक्रिय है औ प्रियंका गांधी इसकी कमान संभाले हुए हैं। अजय कुमार ने इस बात का भरोसा जताया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में पार्टी आम जनता की आवाज का नेतृत्व करेगी और लोग अपना आशीर्वाद हमें देंगे। अहम बात है कि प्रियंका गांधी पिछले काफी समय से प्रदेश की राजनीति में सक्रिया भूमिका निभा रही हैं। कोरोना काल में उनकी सक्रियता प्रदेश को लेकर काफी बढ़ी है।

प्रियंका की सक्रियता बढ़ी
जिस तरह से कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा, उसके बाद वह प्रदेश की राजनीति में अहम विपपक्ष के चेहरे पर दिखने लगीं। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए बसों का इंतजाम किया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसकी फिटनेस का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। इस मुद्दे ने काफी तूल पकड़ा था। साथ ही प्रियंका कई मुद्दों पर लगातार सरकार पर हमलावर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+