Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

परिवार संग प्रियंका गांधी से दिल्ली में मिले डॉ. कफील खान, सौंपा धन्यवाद पत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को डॉ. कफील खान और उनके परिवार से दिल्ली में ​मुलाकात की। कफील खान ने प्रियंका गांधी को एक धन्यवाद पत्र भी सौंपा।गोरखपुर के डॉ. कफील खान को बीते 2 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत लगे आरोपों के बाद जेल से रिहा किया गया था। डॉ. कफील की जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव ने कफ़ील खान और उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया था और हर संभव मदद का वादा किया था।

Priyanka Gandhi Vadra meets Dr Kafeel Khan and his family in Delhi

बता दें, कफील खान ने अब भारत को मानव अधिकारों का उल्लंघन करने वाला देश बताते हुए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (UNHRC) को पत्र लिखा है। कफील खान ने कहा कि भारत में असहमति की आवाज को दबाने के लिए और मानव अधिकारों के उल्लंघन के लिए एनएसए और यूएपीए जैसे सख्त कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कफील खान ने अपने पत्र में खान ने संयुक्त राष्ट्र के इस निकाय को ''शांतिपूर्ण तरीके से सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने'' वाले कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए भारत सरकार से आग्रह करने के मसले पर धन्यवाद दिया और यह भी कहा कि सरकार ने ''उनकी अपील नहीं सुनी''।

कफील खान ने आगे लिखा, ''मानव अधिकार के रक्षकों के खिलाफ पुलिस शक्तियों का उपयोग करते हुए आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं। इससे भारत का गरीब और हाशिए पर रहने वाला समुदाय प्रभावित होगा।''कफील खान ने अपने पत्र में आगे लिखा, ''मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और कई दिनों तक भोजन-पानी से भी वंचित रखा गया और क्षमता से अधिक कैदियों वाली मथुरा जेल में 7 महीने की कैद के दौरान मुझसे अमानवीय व्यवहार किया गया। सौभाग्य से, हाई कोर्ट ने मुझ पर लगाए गए एनएसए और 3 एक्सटेंशन को खारिज कर दिया।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+