कांग्रेस की बागडोर संभालने की अपील पर प्रियंका ने दिया ये जवाब, अध्यक्ष पद के लिए 7 नाम चर्चा में

नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद से सभी को इस बात का इंतजार है आखिर पार्टी की बागडोर कौन संभालेगा? इस बीच अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि, राहुल गांधी ने इस्तीफे के दौरान साफ कर दिया था कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। बावजूद इसके कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार प्रियंका गांधी को पार्टी की जिम्मेदारी संभालने की अपील कर चुके हैं। इस बीच मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी ने अध्यक्ष पद को लेकर अपना पक्ष पार्टी नेताओं के बीच स्पष्ट किया है। आखिर क्या कहा उन्होंने...

कांग्रेस अध्यक्ष बनने से प्रियंका का इनकार

कांग्रेस अध्यक्ष बनने से प्रियंका का इनकार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी ने जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया। इसके बाद पार्टी में प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठी। इस बीच एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रियंका गांधी ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने से मना कर दिया है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के सामने स्पष्ट कहा कि पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने का सवाल ही नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अध्यक्ष पद का दावेदार भी नहीं माना जाए। प्रियंका गांधी ने इसी के साथ साफ कर दिया कि वो पार्टी में अपनी मौजूदा स्थिति (महासचिव) पर ही रहते हुए पार्टी के लिए काम करती रहेंगी।

प्रियंका बोलीं- अध्यक्ष पद की दावेदार भी नहीं माना जाए

प्रियंका बोलीं- अध्यक्ष पद की दावेदार भी नहीं माना जाए

सोनभद्र हत्याकांड को लेकर जिस तरह से प्रियंका गांधी ने पार्टी की ओर से आवाज बुलंद की, यही नहीं मोर्चा संभालते हुए उन्होंने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा, उसकी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने तारीफ की। इसी के बाद पार्टी कई नेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रियंका नई चुनौतियों को स्वीकार करते हुए पार्टी अध्यक्ष बन सकती हैं। वहीं कई नेताओं ने उन्हें अध्यक्ष बनने की अपील भी की। हालांकि, प्रियंका ने अध्यक्ष पद संभालने से मना कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष की प्रक्रिया में ये 7 नाम हैं शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष की प्रक्रिया में ये 7 नाम हैं शामिल

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बंद लिफाफे में एक नाम देने के लिए कहा गया है। इस पद के लिए अब तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष पद की प्रक्रिया में 7 वरिष्ठ पार्टी नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इस फेहरिस्त में मल्लिकार्जुन खड़गे, सुशील कुमार शिंदे, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, मुकुल वासनिक, सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम शामिल हैं।

राहुल के अमेरिका से लौटने पर होगा अध्यक्ष को लेकर फैसला

राहुल के अमेरिका से लौटने पर होगा अध्यक्ष को लेकर फैसला

एनडीटीवी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी के आने का इंतजार है, जो कि अमेरिका गए हुए हैं। उनके आने के बाद इस पर फैसला हो सकता है। इस बीच खबर ये भी है कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है, जो पार्टी की फैसला लेने वाली सर्वोच्च संस्था है। फिलहाल अध्यक्ष के लिए एक नाम फाइनल नहीं होने पर कांग्रेस में एक अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है, जिसके बाद आंतरिक चुनाव कराए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+