मोदी जब बोलते हैं तो लगता है बच्चों को पढ़ा रहे हो: प्रियंका

priyanka gandhi
नयी दिल्ली। देश में चुनावी मौसम है सो नेता और उनके विरोधी एक दूसरे पर हमला करते ही रहते है। इस सियासी युद्ध के दो मुख्य योद्धा गांधी परिवार और बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीहदवार नरेंद्र मोदी है। दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। ताजा हमला प्रियंका गांधी की ओर से किया गया है।

मोदी के गुजरात मॉजल पर सवाल खड़े करते हुए प्रियंका ने जुबानी हमले किए हैं। प्रियंका ने गुजरात के कारोबारी अदानी और मोदी के संबंधों पर निशाना साधते हुए कहा कि सबको पता है कि किसने अपने 'दोस्तों' को कौडि़यों के भाव जमीन बेच दिए।

पढें-मोदी के लिए राहुल नहीं प्रियंका हैं चुनौती

उन्होंने मोदी की ही जुबान में उनपर हमला किया और कहा कि गांधी परिवार पर हमला करने के लिए मोदी जिस RSVP (राहुल-सोनिया-वाड्रा-प्रियंका) का इस्तेीमाल करते हैं वो सही नहीं है। प्रियंका ने कहा कि मोदी जब बोलते है तो लगता है कि वो पाठशाला में बच्चों को अंग्रेजी सिखा रहे हो। उन्होंने कहा कि 'मोदी जनता को ABCD नहीं पढ़ाएं और निजी हमले नहीं करें, बल्कि विकास की बात करें।

मोदी को सीख देते हुए प्रियंका ने कहा कि आप किसी प्राइमरी स्कूल को नहीं पढ़ा रहे हैं, आप देश को संबोधित कर रहे हैं, उन्हें बताइए कि आप क्या करेंगे। मां सोनिया के लिए प्रचार करने पहुंची प्रियंका ने लोगों से इमोशनल कनेक्शन जोड़ने की कोशिश की। मोदी पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा कि गुजरात में आखिर क्योंश कौडि़यों के भाव जमीन बांट दी गई। उन्होंने कहा कि गुजरात का गरीब और गरीब हो रहा है। प्रियंका जिस तरह से एक के बाद एक मोदी पर हमले कर रही है उससे तो लगता है कि मोदी का मुकाबला राहुल से नहीं बल्कि प्रियंका से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+