प्रियंका गांधी ने बैंक धोखाधड़ी पर RBI रिपोर्ट को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ रहे बैंक फ्रॉड को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्था आरबीआई कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक फ्रॉड बढ़ते जा रहे हैं। 2018-19 में ये चोरी और बढ़ गयी। बैकों को 72,000 करोड़ रुपए का चूना लग चुका है। लेकिन वो गारंटर कौन है जो इतने बड़े फ़्रॉड होने दे रहा है?

Priyanka Gandhi targets Modi government over RBI report on bank fraud

बता दें कि प्रियंका गांधी का यह बयान आरबीआई की ओर से जारी तांजा वार्षिक रिपोर्ट के बाद आया है। जिसमें आरबीआई ने संकेत दिया है कि सालाना आधार पर बैंक धोखाधड़ी की संख्या में 15 प्रतिशत वृद्धि हुई है, धोखाधड़ी में शामिल राशि में 73.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आरबीआई ने गुरुवार को अपनी सालाना रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि बीते वित्त वर्ष में बैंकों में धोखाधड़ी के 6,801 मामले सामने आए हैं, जिनमें 71,542.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

Priyanka Gandhi targets Modi government over RBI report on bank fraud

इसके अलावा आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में चलन में मौजूद मुद्रा 17 फीसदी से बढ़कर 21.10 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वहीं केंद्रीय बैंक ने कहा कि देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी अर्थव्यवस्था में चलन में आई मुद्रा मार्च 2019 में 17 फीसदी की वृद्धि के साथ 21.10 लाख करोड़ रुपये हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में 500 रुपए का नोट सबसे अधिक डिमांड में है। फिलहाल प्रचलित नोटों में 500 रुपए के नोटों की हिस्सेदारी 51 फीसदी है।

इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि किसानों की कर्ज माफी, आय समर्थन सरकारी योजनाओं के चलते राज्यों की वित्तीय प्रोत्साहन की क्षमता घटी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि घरेलू मांग घटने से आर्थिक गतिविधियां सुस्त पड़ी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए निजी निवेश बढ़ाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- RBI की वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा: केंद्रीय बैंक के आकस्मिक कोष में बचे सिर्फ 1.96 लाख करोड़ रू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+