अडानी मामले को लेकर संसद में बोलीं प्रियंका गांधी, कहा-'इस मुद्दे पर चर्चा करने से बच रही मोदी सरकार'

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को अडानी समूह से जुड़े कथित मेगा घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से बच रही है।

संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने संसद परिसर में काले जैकेट पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। इन जैकेटों पर मोदी-अडानी एक हैं और अडानी सेफ है जैसे स्टिकर्स लगाए गए थे। इन नेताओं ने अडानी मामले में संयुक्त संसदीय समिति की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। प्रियंका गांधी ने इस प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा कि देश की जनता चाहती है कि अडानी मेगा घोटाले पर संसद में चर्चा हो। इंडिया ब्लॉक के सभी दल संसद में चर्चा की मांग कर रहे हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार लगातार इससे भाग रही है।

priyanka gandhi

उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री जिस तरह से अडानी के भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे हैं। वह बेहद चौंकाने वाला है। आज मैंने अपने साथी सांसदों के साथ संसद परिसर में इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी का आरोप, मोदी-अडानी एक हैं

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी पहचान वाली सफेद टी-शर्ट पर मोदी-अडानी एक हैं का स्टिकर लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी अडानी समूह के खिलाफ जांच नहीं करवा सकते। क्योंकि यह उनके खिलाफ जांच कराने जैसा होगा।

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अडानी समूह के खिलाफ अमेरिकी अदालत में दर्ज मामलों का हवाला देते हुए मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि अडानी पर लगे आरोप उनके जेपीसी जांच की मांग को सही ठहराते हैं।

प्रियंका गांधी ने काले जैकेट पहनकर प्रदर्शन में की शिरकत

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में आयोजित प्रदर्शन में खुद काले जैकेट पहने हुए हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर अडानी समूह को बचाने का आरोप लगाया। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के भीतर मार्च भी निकाला। दूसरी ओर अडानी समूह ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है।

जेपीसी की मांग और सरकार का रुख

कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के अन्य दल अमेरिकी अदालत में अडानी समूह और उसके अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को आधार बनाकर जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि अडानी समूह पर लगे आरोप घोटाले की ओर इशारा करते हैं और प्रधानमंत्री की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

विपक्ष की एकजुटता पर जोर

यह प्रदर्शन विपक्ष की एकजुटता का संकेत माना जा रहा है। इंडिया ब्लॉक ने अडानी मामले को लेकर संसद और सड़कों पर सरकार के खिलाफ लड़ाई तेज करने की चेतावनी दी है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने इस प्रदर्शन के माध्यम से जनता के सामने यह संदेश दिया कि विपक्ष सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+