मोदी सरकार के बंगला खाली करने के नोटिस के बाद लखनऊ शिफ्ट होंगी प्रियंका गांधी!

मोदी सरकार के बंगला खाली करने के नोटिस के बाद लखनऊ शिफ्ट होंगी प्रियंका गांधी!

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली करने का निर्देश दिया है। सरकार ने प्रियंका गांधी को 1 अगस्त तक अपना आवास खाली करने का नोटिस भेजा है। इस नोटिस के बाद प्रियंका अपना पता बदलने जा रही है। प्रियंका गांधी के करीबी सूत्रों की माने तो प्रियंका दिल्ली के बजाए लखनऊ में अपना नया ठिकाना बनाने जा रही है। प्रियंका गांधी का ये फैसला बड़े राजनैतिक दांव के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि इस बारे में कांग्रेस पार्टी या फिर प्रियंका गांधी की ओर से खुलकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के करीबी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका लखनऊ शिफ्ट हो रही हैं।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi Delhi से Lucknow होंगी शिफ्ट,जानें क्या होगा ठिकाना | वनइंडिया हिंदी
     Congress Leader Priyanka Gandhi shift nto lucknow after Modi Government noticed her to vacant her Residence in Delhi

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की इंचार्ज प्रियंका दिल्ली के बजाए अब लखनऊ का रूख करने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो प्रियंका लखनऊ के 'कौल हाउस' में शिफ्ट होंगी। ये कौल हाउस इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का है। कुछ दिन पहले ही इस कौल हाउस के रिनोवेशन का काम खत्म हुआ है। प्रियंका पहले से ही लखनऊ में अपना बेस बनाना चाहती थी। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका इस कौल हाउस में जल्द शिफ्ट हो सकती हैं।

    प्रियंका पार्टी की कांग्रेस की महासचिव होने के साथ साथ यूपी की इंचार्ज भी हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में वो करीब से शामिल हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के दौरान पिछले कुछ महीनों से प्रियंका का यूपी में दौरा कम हो गया था, लेकिन अब उन्होंने लखनऊ शिफ्ट होने फैसला किया है, जो राजनीतिक दृष्टि काफी अहम कदम माना जा रहा है।

    आगामी उत्तर प्रदेस चुनाव से पहले प्रियंका गांधी लखनऊ में अपना बेस महबूत करने में जुटी है। ऐसे में लखनऊ शिफ्ट होने से यूपी की राजनीति में उनकी पकड़ और मजबूत होगी। वो लखनऊ में शिफ्ट होकर अपना पूरा वक्त यूपी में पार्टी को मजबूत करने में दे सकेंगी। गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली करने का नोटिस भेजा है। उन्हें 1 अगस्त तक इस बंगले को खाली करने का आदेश दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+