सोनिया गांधी को बर्थडे पर बेटी प्रियंका ने ऐसे किया विश, यादों के पिटारे से शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 9 दिसम्बर को जन्मदिन है। सोनिया ने किसान आंदोलन के चलते अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है लेकिन उनके समर्थक और चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर उनकी बेटी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी के साथ एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए छोटा सा कैप्शन दिया है- 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मां'" इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर भी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 74वां जन्मदिन है। वे कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक रहने वाली अध्यक्ष हैं। उन्हें 1998 में पहली बार कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। 2017 में बेटे राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए पद छोड़ा था लेकिन 2019 में लोकसभा चुनावों में हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।
Recommended Video
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं लंबी आयु प्रदान करें। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी जन्मदिन की बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications