इस पूरे मामले में मेरा अपने पति से कोई संबंध नहीं: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने अपना नाम इस मामले में लाने को राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि एक संदिग्ध दस्तावेज के आधार पर ये आरोप लगाए जा रहे हैं।

नई दिल्ली। पति रॉबर्ट पर अनियममितताओं के आरोपों के बीच प्रियंका गांधी ने कहा है कि उनकी किसी संपत्ति का पति की कंपनी से कोई संबंध नहीं है। प्रियंका गांधी ने अपना नाम इस मामले में लाने को राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि एक संदिग्ध दस्तावेज के आधार पर ये आरोप लगाए जा रहे हैं।

इस पूरे मामले में मेरा अपने पति से कोई संबंध नहीं: प्रियंका गांधी

कार्यालय से जारी किया गया बयान

कार्यालय से जारी किया गया बयान

प्रियंका की ओर से कहा गया है कि हरियाणा में जमीन खरीदने के लिए सारा पैसा प्रियंका ने खुद भरा। इस पैसे का उनके पति रॉबर्ट वाड्रा या उनकी किसी भी कंपनी से कोई संबंध नहीं है। आरोप लगाया गया था कि रॉबर्ट वाड्रा को डीएलएफ से जो पैसा मिला, उसके एक हिस्से का इस्तेमाल उनकी पत्नी ने हरियाणा के फरीदाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए किया।

प्रियंका ने खुद किया था भुगतान

प्रियंका ने खुद किया था भुगतान

प्रियंका की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जमीन खरीदने के लिए प्रियंका ने अपनी दादी इंदिरा गांधी सेमिली पुश्तैनी प्रॉपर्टी का इस्तेमाल किया था। खरीदी गई इस जमीन के लिए प्रियंका गांधी ने खुद पैसा खुद भरा है और इस पैसे का उनके पति रॉबर्ट वाड्रा या स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी और डीएलएफ कंपनी से कोई संबंध नहीं है।

टैक्स भी चुकाया

टैक्स भी चुकाया

बयान में आगे कहा गया है कि प्रियंका गांधी ने खरीद पर 4 फीसदी का स्टैम्प ड्यूटी भी चुकाया। 17 फरवरी, 2010 को प्रियंका गांधी ने इस जमीन को इसके मूल मालिक को 80 लाख रुपये में बेच दिया और इसके लिए भुगतान भी चेक से लिया गया।

क्या है आरोप

क्या है आरोप

प्रियंका पर आरोप है कि 28 अप्रैल, 2006 को प्रियंका गांधी ने 5 एकड़ जमीन हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अमिपुर गांव में खरीदी थी। इसके लिए 3 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 15 लाख रुपये का समग्र भुगतान चेक से किया गया था। इस जमीन में उनके पति का पैसा लगा होने के आरोप हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+