कार्यकर्ताओं के साथ 16 घंटे लंबी मीटिंग के बाद क्या बोलीं प्रियंका गांधी

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं के साथ 16 घंटे की रातभर चली मीटिंग के बाद प्रियंका ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उत्साह में हैं और 2019 की लड़ाई हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। प्रियंका गांधी सोमवार से उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, वो लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाने में जुटी हैं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है।

https://hindi.oneindia.com/opinion/priyanka-gandhi-uttar-pradesh-meets-congress-workers-493077.html

प्रियंका ने मंगलवार से लेकर बुधवार सुबह 5 बजे तक लगातार 16 घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और इस बार नरेंद्र मोदी की टक्कर सीधे राहुल गांधी से है। प्रियंका ने कहा कि मैं संगठन के बारे में सीख रही हूं, लोगों की राय सुन रही हूं। चुनाव में कैसे जाना है, इस पर भी बात हो रही है। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से आपसी गुटबाजी खत्म कर पूरी तरह से चुनाव के लिए जुट जाने को कहा है।

प्रियंका ने ने बुधवार को कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भी मुलाकात की है। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग की। गांधी ने इस मुद्दे को अगले लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी के घोषणापत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया है।

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका का यूपा का ये पहला दौरा है। सोमवार को प्रियंका ने लखनऊ में राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बड़ा रोड शो किया। इसके बाद मंगलवार से लगातार वो कार्यकर्ताओं के साथ बात कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+