महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन में शामिल हुईं प्रिंयका, कही ये बात

नई दिल्ली, 05 अगस्त: कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला। राहुल गांधी भी इस मार्च में शामिल हुए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महंगाई हद से ज़्यादा बढ़ गई है, सरकार को कुछ करना पड़ेगा। हम इसके लिए ही आंदोलन कर रहे हैं। बता दें, संसद में कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में काले कपड़े पहने।

Recommended Video

      Congress protest in Delhi: Priyanka Gandhi को कैसे घसीटा गया ? | Misbehave | वनइंडिया हिंदी*Politics
      priyanka gandhi said govt will have to do something about rising Inflation

      आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है, बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है: राहुल

      कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विपक्ष कानूनी ढांचा, न्यायिक संरचना, चुनावी संरचना के बल पर लड़ती है। यह सब ढांचे सरकार का समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि सरकार ने अपने लोग इन संस्थानों में बैठा रखे हैं। हिंदुस्तान का कोई भी संस्थान स्वतंत्र नहीं है, वह आरएसएस के नियंत्रण में है। राहुल ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस देश ने 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है, बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोज़गारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं, लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता।

      '...फिर मैं दिखाऊंगा चुनाव कैसे जीता जाता है'

      राहुल ने कहा, ''मैं जितना लोगों की आवाज़ उठाता हूं, जितना सच बोलता हूं उतना ज़्यादा मुझ पर हमला किया जाता है। मैं लोकतंत्र के लिए खड़े होने का अपना काम करता रहुंगा... यह बात समझ लीजिए कि जो धमकाता है वह डरता है।'' राहुल ने कहा कि हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था। हिटलर कैसे चुनाव जीतता था? उसके पास सारी संस्थान उसके हाथ में थी। उसके पास पूरा ढांचा था। मुझे पूरा ढांचा दे दो फिर मैं दिखाऊंगा चुनाव कैसे जीता जाता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+