तो सोनिया-राहुल की हरी झंडी का इंतजार कर रही हैं प्रियंका गांधी?

नई दिल्ली। लंबे अरसे से कांग्रेस में मांग उठ रही है कि प्रियंका लाओ..कांग्रेस बचाओ.. इस मांग ने जोर उस समय तब और पकड़ लीी जब यूपी में कांग्रेस के चुनाव की रणनीति तैयार करने वाले प्रशांत किशोर ने कहा कि यूपी में पार्टी की वापसी तभी हो सकती है जब कांग्रेस साल 2017 के विधानसभा चुनावों में सीएम का चेहरा क्लियर करे और वो चेहरा राहुल या प्रियंका के रूप में हो।

तो मोदी की आंधी को यूपी में रोकेंगे कांग्रेस के तीन 'P'?

Priyanka Gandhi's role in UP will be decided by her, Sonia and Rahul: Congress

फिर उत्तर प्रदेश के प्रभारी एआईसीसी महासचिव गुलाम नबी आजाद ने भी प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतरने की वकालत की जिसके बाद लगने लगा कि इस बार के चुनाव में प्रियंका केवल चुनाव प्रचारक के रूप में नहीं बल्कि सीएम उम्मीदवार के रूप में नजर आ सकती हैंं जिसके बारे में बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा ने आज मीडिया से कहा कि यूपी में प्रियंका का रोल क्या होगा, इसका फैसला वो खुद सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद करेंगी।

प्रियंका गांधी के लिए शुरू हुआ पोस्टर कैंपन: दीदी इज कमिंग सून इन यूपी

जिससे ये बात तो साफ हो गई कि पार्टी के अंदर प्रियंका गांधी को एक्टिव पॉलिटिक्स में लाने की कवायतें जोरों पर हैं, फिलहाल क्या होगा और क्या नहीं इसकी तस्वीर जल्द ही साफ हो जायेगी।

प्रियंका गांधी vs स्मृति ईरानी...कौन किस पर भारी?

मालूम हो कि साल 2012 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने यूपी में 403 में से केवल 28 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 80 में से मात्र दो सीटें मिली थीं। उसके बाद से ही कांग्रेस में प्रियंका गांधी को लाने की बातें हो रही हैं।

प्रियंका गांधी अभी तक केवल स्टार प्रचारक

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी अभी तक केवल पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में ही नजर आयी हैं वो अमेठी और रायबरेली को छोड़कर कहीं और चुनाव प्रचार करने नहीं गयी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+