PM मोदी हर जगह घूमें लेकिन वाराणसी के किसी गरीब परिवार को गले नहीं लगाया: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव और यूपी ईस्ट की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साथा है। गाजियाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया भर घूम आए, जापान गए वहां गले लगे, पाकिस्तान गए वहां बिरयानी खाए, चीन गए वहां गले लगे लेकिन वाराणसी के एक गरीब परिवार से गले लगते देखा है क्या?

loksabha Elections 2019: Priyanka Gandhi Road Show in Ghaziabad, target PM Narendra Modi

प्रियंका गांधी ने रोड शो की शुरुआत घंटाघर से की। प्रियंका गांधी शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे घंटाघर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची, जहां उन्होंने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी अलग अंदाज भी देखने को मिला और कार्यकर्ताओं के बीच में जाकर सेल्फी लेते हुए दिखाई दीं। इसके अलावा रोश शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में गत्ते का राफेल भी देखने को मिला।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने पहली बार प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारा है। कांग्रेस ने उनको पार्टी का महासचिव बनाने के साथ-साथ पूर्वांचल का प्रभारी भी बनाया है। पूर्वांचल का प्रभारी बनने के बाद प्रियंका गांधी लगातार दौरे कर रही हैं। इससे पहले वो गंगा के जरिए प्रयागराज से वाराणसी तक के सफर पर निकली थीं। इस दौरान उन्होंने रास्ते में ग्रामीणों से मुलाकात की थी। पार्टी की महासचिव होने के नाते प्रियंका जगह जगह जाकर प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां और सभाएं कर रही हैं। गाजियाबाद में कांग्रेस की उम्मीदवार डॉली शर्मा के खिलाफ बीजेपी ने वहां से मौजूदा सांसद बीके सिंह को एक बार फिर टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें- मोदी के एपी, एफएपी वाले बयान पर बोले अहमद पटेल, ये गटर लेवल पॉलिटिक्‍स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+