अमेरिका में हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, अमेरिकी जनता से की ये बड़ी अपील

अमेरिका में हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, अमेरिकी जनता से की ये बड़ी अपील

Priyanka Gandhi Vadra on US Capitol riots: अमेरिका में हुई हिंसा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी सहित दुनियाभर के कई नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कड़ी आलोचना की है। इस क्रम में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अमेरिका हिंसा पर ट्वीट कर दुख जताया है। अमेरिका में गुरुवार तड़के (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी चुनावी नतीजों के खिलाफ वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। इस घटना में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''संयुक्त राज्य अमेरिका के दृश्य देखकर काफी परेशान हूं। लोकतंत्र और स्वतंत्रता अमेरिका की महानता के सार हैं। पूरी दुनिया देख रही है। मेरी अपील है कि अमेरिका के लोग अपने राष्ट्र की गरिमा को बनाए रखें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शांति से चलने दें।''

Recommended Video

    US Capitol Building Violence: Washington में 15 दिन की Public Emergency | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi

    अमेरिका हिंसा में 4 की मौत, 52 गिरफ्तार

    ताजा अपडेट के मुताबिक फिलहाल कैपिटल बिल्डिंग में स्थिति कंट्रोल में है। वाशिंगटन पुलिस के मुताबिक हिंसा एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 52 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि अमेरिका के वाशिंगटन में हिंसा के बाद पब्लिक इमरजेंसी 15 दिनों के लिए लगाई गई है। वहीं पूरे इलाके को खाली करवाया गया है। पुलिस ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के पास बंदूकों के अलावा अन्य खतरनाक चीजें भी मौजूद थीं। हिंसा में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

    हिंसा के विरोध में 3 महिला अधिकारियों का इस्तीफा

    ताजा अपडेट ये भी है कि अमेरिकी संसद ने एरिजोना में जो बाइडेन की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप की ओर की गई आपत्तियों को खारिज कर दिया है। संसद ने चुनाव परिणाम को बरकरार रखा है। इस हिंसा के विरोध में व्हाइट हाउस की तीन टॉप महिला अधिकारियों मे भी इस्तीफा दे दिया है। जिसमें अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफनी ग्रीसम, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा मैथ्यूज शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+