वाराणसी दौरे पर विरोध के बीच प्रियंका गांधी ने की काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा
नई दिल्ली।कांग्रेस की पूर्वी यूपी की कमान संभाल रहीं प्रियंका गांधी प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी दौरे पर हैं। ऐसे में आज वे वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने पूजा की। बता दें कि प्रियंका इस यात्रा में प्रियंका ने लोगों से बातचीत की और साथ ही केंद्र और राज्य की सरकार पर हमला भी बोला।

मंदिर में प्रियंका को घुसने से रोकना चाहते थे लोग
प्रियंका चोपड़ा के वाराणसी आने की खबर के बाद कुछ वकीलों से समूह ने डीएम को खत लिखकर कहा था कि प्रियंका को मंदिर में घुसने से मना किया जाए क्योंकि वे एक ईसाई हैं। सनातन धर्म को ध्यान में रखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रियंका के प्रवेश को रोका जाए। ये पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखा गया था और इसमें कहा गया था कि प्रियंका को चर्च जाना चाहिए न कि मंदिर।

बीजेपी ने किया शास्त्री की मूर्ति का शुद्धिकरण
प्रियंका गांधी बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। यहां उन्होंने लोगों के साथ मुलाकात की लेकिन इस सब से पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माला चढ़ाई। इसके बाद वहां भाजपा के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे और गंगाजल से मूर्ति का शुद्धिकरण किया।

प्रियंका के कार्य़क्रम में हुआ विवाद
प्रियंका जब वाराणसी के रामनगर पहुंची तो यहां खूब हंगामा हुआ।दरअसल प्रियंका के कार्यक्रम के बीच ही भाजपा और कांग्रेस के कुछ कार्य़कर्ताओं में बहस हो गई। बवाल हाथापाई तक पहुंच गया। सुरक्षाबलों को बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। बता दें कि प्रियंका की तीन दिवसीय यात्रा आज खत्म हो जाएगी।इस तीन दिवसीय यात्रा में प्रियंका बार बार पीएम मोदी पर हमला करती रहीं। इसके अलावा राज्य की योगी सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा जमीन पर आकर देखे कि क्या हो रहा है, ये रिपोर्ट कार्ड, ये प्रचार ये लगता बहुत अच्छा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है।
यह भी पढ़ें- 250 लोगों को लाइन में लगा देख हैरान हुई प्रियंका गांधी, राज बब्बर से पूछा ये सवाल












Click it and Unblock the Notifications