प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, महंगाई के मसले पर दिल्ली में रैली करेगी पार्टी

प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, महंगाई के मसले पर दिल्ली में रैली करेगी पार्टी

नई दिल्ली, 22 नवंबर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के बीच पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश , हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल हुए। कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हुए। इसके अलावा हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, राजस्थान प्रभारी अजय माकन और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डेटासरा केसी वनुगोपाल समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

 Priyanka Gandhi Meeting with 5 states Congress Party chief along with other congress leaders, decided a big rally on inflation in Delhi soon
ये बैठक 15 गुरुद्वारा रकाबजगंज रोड स्थित पार्टी ऑफिस में हुई, जिसे कांग्रेस का वॉर रूम कहा जाता है। इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए गए कृषि कानूनों, महंगाई समेत संसद के सत्र में उटाए जाने वाले अहम मसलों पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि पार्टी महंगाई के खिलाफ जल्द ही दिल्ली में बडी रैली का आयोजन करेगी।

हालांकि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली की तारीख और जगह तय नहीं की गई है। पार्टी में इसकी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस ने कहा कि सरकार महंगाई के मसले पर पीड़ित जनता के साथ ही और वो जनता की हर आवाज को उठाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+