Priyanka Gandhi Twitter Debut : कौन हैं वो कांग्रेस के 6 दिग्गज जिन्हें ट्विटर पर फॉलो करती हैं प्रियंका

Recommended Video

    Priyanka Gandhi Vadra की Twitter पर एंट्री, लगातार बढ़ रही Followers की संख्या | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राजनीति में औपचारिक एंट्री के बाद कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर डेब्यू कर लिया है। लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी के रोड-शो से ठीक पहले उनका ट्विटर हैंडल सामने आया। महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का यूपी में ये पहला रोडशो है। इसमें कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं, जिन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। ट्विटर पर प्रियंका की एंट्री के महज कुछ ही देर में उनके फॉलोवर्स की संख्या हजारों में पहुंच गई।

    लखनऊ में रोडशो से पहले प्रियंका का ट्विटर डेब्यू

    लखनऊ में रोडशो से पहले प्रियंका का ट्विटर डेब्यू

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्विटर पर आने की सूचना कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक अकाउंट से जारी की गई। उन्होंने अभी अपने ट्विटर अकाउंट से एक भी ट्वीट नहीं किया है, हालांकि उनका अकाउंट वेरिफाइड है। ट्विटर पर डेब्यू के साथ ही उनके फॉलोवर्स की संख्या महज कुछ घंटे में ही 30 हजार के करीब पहुंच चुकी है और तेजी से बढ़ रही है। दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने शुरुआती में ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के साथ-साथ पार्टी के 6 दिग्गज नेताओं को फॉलो कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी के 6 दिग्गज नेता कौन से हैं, जिन्हें ट्विटर पर प्रियंका गांधी फॉलो कर रही हैं...

    कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक अकाउंट समेत इन दिग्गजों को कर रही हैं फॉलो

    कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक अकाउंट समेत इन दिग्गजों को कर रही हैं फॉलो

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर आते ही कांग्रेस पार्टी के 6 दिग्गज नेताओं को फॉलो कर रही हैं। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम प्रमुख है। प्रियंका गांधी जब तक राजनीति में सक्रिय तौर पर नहीं आई थी उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थीं। हालांकि अब पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एंट्री कर ली है। पिछले कुछ समय में ट्विटर पर कांग्रेस राहुल गांधी की सक्रियता काफी बढ़ी है। माना जा रहा कि प्रियंका गांधी भी ट्विटर पर काफी एक्टिव रहेंगी।

    ज्योतिरादित्य सिंधिया
    ट्विटर पर प्रियंका गांधी जिन्हें फॉलो कर रही हैं उनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महासचिव बनाया है और उन्हें 2019 चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं के साथ लखनऊ में रोडशो कर रहे हैं।

    राजनीति में एंट्री के बाद ट्विटर पर प्रियंका

    राजनीति में एंट्री के बाद ट्विटर पर प्रियंका

    अहमद पटेल

    प्रियंका गांधी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल को फॉलो कर रही हैं। अहमद पटेल पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक हैं। वो गुजरात से पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं।

    रणदीप सिंह सुरजेवाला

    प्रियंका गांधी, ट्विटर डेब्यू के साथ जिन्हें फॉलो कर रही हैं उनमें रणदीप सिंह सुरजेवाला का नाम प्रमुख है। सुरजेवाला, हरियाणा के कैथल से विधायक हैं। वो कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हैं।

    कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई जानकारी

    सचिन पायलट
    प्रियंका गांधी ट्विट पर जिन्हें फॉलो कर रही हैं उनमें राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी है। सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। वो केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

    अशोक गहलोत
    प्रियंका गांधी ने ट्विटर डेब्यू के जिन्हें फॉलो किया है उनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है। गहलोत कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हैं। पार्टी संगठन में कई अहम जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+