कांग्रेस अधिवेशन: पर्दे के पीछे से भूमिका निभा रही हैं प्रियंका गांधी!

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन की शुरुआत हो चुकी है। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन हुआ हो। बताया जा रहा है कि इसके पीछे प्रियंका गांधी अहम भूमिका निभा रही है। भले ही प्रियंका गांधी मीडिया के सामने न आए, लेकिन उनकी बड़ी भूमिका रही है। प्रियंका अहम चीजों को अंतिम रूप देने में लगीं हैं।

priyanka gandhi keeps close eyes on indian national congress 3 days session

सूत्रों की माने तो दिल्ली में इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में प्रियंका गांधी ने अधिवेशन की शुरूआत से पहले लगातार दो दिन खुद जाकर स्थल का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि पहले दौरे में प्रियंका ने कुछ सुझाव दिए थे और फिर दूसरी बार मे वो देखने आई की उन्होंने जो कहा था उन पर कैसे अमल हुआ।

भले ही प्रियंका गांधी ने इंदिरा गांधी स्टेडियम का दो बार दौरा किया हो लेकिन वो हर बार पर्दे की पीछे रहकर काम करती हैं। बताया जाता है कि प्रियंका हमेशा कोशिश करती हैं उनकी तस्वीर वायरल ना हो पाए, इसलिए वो फोटो खिंचवाने से भी बचती हैं।

कांग्रेस महाधिवेशन पर प्रियंका पैनी नज़र रखें हुईं हैं। राहुल और सोनिया के साथ मिलकर प्रियंका अपना रोल निभा रही हैं। बता दें, आज कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भाषण दे सकते हैं।

कांग्रेस नेता इस अधिवेशन के लिए आयोजन समिति, ड्राफ्टिंग कमेटी और उसके तहत चार उपसमिति और एक संविधान संशोधन कमेटी का गठन किया है। 18 मार्च को शाम 5 बजे राहुल गांधी के भाषण के साथ अधिवेशन का समापन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-आज से शुरू होगा कांग्रेस अधिवेशन, मोदी सरकार को घेरने की बनेगी योजना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+