बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने प्रियंका को लगाया गले, गांधी ने ट्वीट कर लिखा ये खास मैसेज

नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और दोनों देशों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान शेख हसीना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मिलीं। प्रियंका गांधी ने इस मुलाकात की एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। इसमें वे बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना के साथ गर्मजोशी से गले मिलती हुईं दिखाई दे रही हैं। ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Recommended Video

    Sheikh Hasina जब Priyanka Gandhi से मिली गले, तब क्या हुई बात | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi Hugs Bangladesh PM Sheikh Hasina,sonia gandhi manmohan singh

    शेख हसीना से मुलाकात के बाद और गले लगने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- शेख हसीना जी से गले लगी हूं, उनसे काफी लंबे समय से मिलने का इंतजार कर रही थी। गहरे निजी नुकसान एवं बुरे वक्त से उबरने की उनकी ताकत और बहादुरी एवं दृढ़ता से अपने विचारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा से मेरे लिए एक प्रेरणा है। इस दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह उन दोनों के साथ नजर आए।

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से रविवार को मुलाकात की। इस डेढ़ घंटे तक चली बैठक में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा भी मौजूद थे। ससे पहले बीते शनिवार को शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जहां तीन परियोजनाओं के उद्घाटन सहित करीब सात द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे।

    शेख हसीना बांग्लादेश की सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली नेता हैं। इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने लगातार तीसरी बार बांग्लादेशी पीएम के रूप में शपथ ली थी। केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान भी वे बांग्लादेश की पीएम थीं। उस दौरान पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से उनके गहरे संबंध थे।इस बार भी जब वे भारत दौरे पर हैं तो उन्होंने दिल्ली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह और आनंद शर्मा से निजी तौर पर मुलाकात की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+