प्रियंका गांधी ने दिया हिंट- राहुल गांधी के अमेठी, वायनाड से जीतने पर किस सीट से ठोकेंगी ताल

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019(lok Sabha Elections 2019) के सातवें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को मतदान होगा। इस चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव के अंतिम दौर से पहले बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड और यूपी के अमेठी सीट से जीतने पर वो अमेठी से उपचुनाव लड़ सकती हैं। अमेठी गांधी परिवार की परंपरागत सीट है और लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रही हैं।

प्रियंका गांधी ने अमेठी से लड़ने के लिए दिए संकेत

प्रियंका गांधी ने अमेठी से लड़ने के लिए दिए संकेत

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अमेठी से लड़ने के संकेत दिए। प्रियंका से जब पूछा गया कि अगर राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी और दक्षिण भारत के राज्य केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव जीतते हैं, तो क्या वो अमेठी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। प्रियंका ने इसके जवाब में कहा कि ये कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यह सब तब तय किया जाएगा, जब मेरे भाई(राहुल गांधी) दोनों सीटों में से किसी एक सीट को छोड़ने ता फैसला करेंगे।

प्रियंका ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर क्या कहा

प्रियंका ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर क्या कहा

शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर कहा कि प्यारे दोस्तों, 60 दिनों से ‘एक व्यक्ति-एक वोट' यानी सबकी राजनीतिक बराबरी का जोशीला चुनाव प्रचार अभियान आपके प्यार से सम्भव हुआ। बीजेपी की तमाम कोशिशों के बावजूद हमने चुनाव को रोजगार, खेती और कमाई के मुद्दों से भटकने नहीं दिया। 23 तारीख को न्याय और जनता की आवाज की जीत निश्चित है।

ये भी पढ़ें- अमेठी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

वाराणसी से लड़ने के दिए थे संकेत

वाराणसी से लड़ने के दिए थे संकेत

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारने का फैसला लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले लिया था। पार्टी ने उन्हें ना केवल अपना राष्ट्रीय महासचिव बनाया जबकि उन्हें पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी भी दी। प्रियंका ने पूरे देश में पार्टी के लिए जमकर प्रयास किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पास केवल एक सीट की नहीं बल्कि 41 सीटों की जिम्मेदारी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लड़ने की अटकलें खूब लगी। खुद उन्होंने इससे कभी इनकार नहीं किया और हमेशा कहा कि पार्टी जो फैसला लेगी वो उन्हें मंजूर होगा। हालांकि ये सिर्फ कयास ही निकले और पार्टी ने अजय राय को दोबारा टिकट दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+