अमेठी में SPG की गाडि़यों की चाभी निकाल कर लापता हो गईं प्रियंका गांधी, मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमेठी के मुंशीगंज गेस्ट हॉउस से प्रिंयका गांधी चुनाव प्रचार पर निकलीं। वह गौरीगंज से होकर गुजर रही थीं, तभी रास्ते में किसी ने उन्हें रुकने की गुहार लगाई। एसपीजी वालों ने विरोध किया और रुकने नहीं दिया। इससे नाराज प्रियंका ने गांधीनगर में एसपीजी की सभी गांड़ियां रुकवाकर सबकी चाभियां निकाल लीं। अपने ड्राइवर चंद्रकांत को भी गाड़ी से उतार दिया। उसके बाद अपनी फारचुनर गाड़ी से 120-130 की स्पीड से गाड़ी चलाने लगीं।
सीओ (मुशाफिर खाना) सुमित के मुताबिक, उन्होंने उनकी गाड़ी का काफी दूर तक पीछा किया। लेकिन वह उन्हें नहीं रोक पाए। इसके बाद उन्होंनें एसएसपी को सूचना दी। हर तरफ अफरातफरी मच गई। स्टेट सिक्युरिटी को अलर्ट कर दिया गया। बाद में उनकी लोकेशन संकरगंज में मिली। वहां एसपीजी अफसरों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कासिमपुर और शाहमऊ में प्रियंका की जनसभा थी, जिसे सुरक्षा कारणों से रद्द करना पड़ा था।
यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) अनिल कुमार के मुताबिक, प्रियंका गांधी से उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी मानकों को मानने की अपील गई थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। एसपीजी की गाड़ियों की चाभी निकालने की घटना अजीब है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। एसपीजी निदेशक से इस बाबत कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। जब तक प्रियंका का पता नहीं चल गया तब तक हम लोग परेशान रहे।












Click it and Unblock the Notifications